WITH YOU WITHOUT YOU BOOK REVIEW HINDI

विद यू विदाउट यू

प्रभात रंजन द्वारा लिखित

पृष्ठ संख्या – ३९५

रिव्यु –

   यह एक ई -बुक है क्योंकि किताब के प्रकाशक का नाम किताब पर दिखा नहीं | इसे आप अमेज़न के किनडल पर पढ़ सकते है | किताब की कहानी एक लव – ट्रायंगल है | किताब एक बार पढ़ने लायक जरूर है साथ ही साथ इस किताब के जरिये आप गोवा दर्शन भी कर सकते हो | यहाँ आज के युवाओ के प्यार को लेकर विचार और दृष्टिकोण बताये है |

          यह किताब पढ़कर आज का युवा वर्ग ये तो समझ पायेगा की सच्चा प्यार क्या होता है ? सच्चे प्यार का मतलब अपने प्यार को स्वतंत्रता देना , वो जैसा है वैसा ही उसे स्वीकार करना , अपने साथी को अपना ट्रस्ट और डीवोशन देना | किसी भी परिस्थिति में अपने साथी का साथ देना होता है | हम यह ब्लॉग इस वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले इसलिए दे रहे है ताकि आप यह किताब पढ़ सके और अपने सच्चे साथी को प्रपोज कर सके | उसका साथ पुरे जीवनभर ईमानदारी से निभा सके |

अगर आप की अभी – अभी शादी हुई है तो आप भी , अग्नि के सात फेरे लेते वक्त जो वचन अपने साथी को दिए उनको ता….उम्र निभा सके | इसी आशा के साथ आप का वैलेंटाइन शुभ हो……..|

सारांश –

     इस किताब की कहानी दोस्ती और प्यार दोनों में फर्क करना सिखाती है | वैसे यह तीन दोस्तों की कहानी है जिसमे दो लड़के निशिन्द ,आदित्य और एक लड़की रश्मि है | बचपन से ही यह तीनो दोस्त है | रश्मि १५ साल की होते – होते आदित्य से प्यार करने लगती है और आदित्य रश्मि से ….| इधर निशिन्द भी रश्मि से प्यार करता है | इसलिए वह आदित्य का प्रेम – पत्र रमी को देते हुए ऐसी चाल चलता है की रश्मि के मम्मी – पापा को उनके प्यार के बारे में पता चल जाता है |

      परिणाम ; वह दोनों अलग हो जाते है | कुछ सालो बाद एक अनजानी शख्सियत के तौर पर रश्मि इन दोनो के जिंदगी में फिर से वापिस आती है | तब रमी खुद आदित्य को रिजेक्ट कर के निशिन्द के साथ शादी करना चाहती है | पर क्यों ? ऐसा क्या होता है आदि , निशिन्द और रश्मि के बीच जो रश्मि में इतना बड़ा बदलाव आ जाता है | इसका जवाब आप को किताब पढ़कर ही मिलेगा | कहानी में अपहरण का कुछ सीन क्रिएट करने की कोशिश की गई पर वह क्यों ? इसका कोई खुलासा लेखक कर नहीं पाए | बाकि किताब ठीक है | आप एक बार इसे जरूर पढ़ सकते है |

धन्यवाद !

Wish you happy reading…………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *