ट्वेल्व रेड हेरिंगज
रिव्यू और सारांश –
जेफ्री आर्चर द्वारा लिखित यह एक और बुक है जिसमे बारह कहानिया संकलित है | वैसे तो वह एक उपन्यास मे एक ही कहानी गढ़ते है लेकिन इस बार बारह कहानिया मिलकर एक उपन्यास बनाया है | जिन कहानियों पर * है | वह सत्य घटनाओ पर आधारित है | बाकी की कहानिया लेखक की कल्पनाशक्ती का चमत्कार है | सत्य घटनाए लिखते समय भी उन्होंने अपनी कल्पनाशक्ती का भरपूर उपयोग किया है | प्रस्तुत किताब के मूल लेखक है –
मूल लेखक ( अंग्रेजी ) – जेफ्री आर्चर
मराठी अनुवाद – डॉ. देवदत्त केतकर
प्रकाशक – मेहता पब्लिशिंग हाउस
पृष्ठ संख्या – 228
वैसे तो सारी ही कहानिया अच्छी है | इसमे से हमे , “करावे तसे .. , अर्ध्या किमतीत स्वस्त , वाट चुकू नका , पश्चाताप ,मोटर वे वर थांबू नए , डोळ्याच्या बदल्यात” अच्छी लगी | हर एक कथा अलग जगह शुरू होती है | हर कहानी के पात्र अलग है , उनकी उम्र , उनका देश , उनका सामाजिक दर्जा और सामाजिक पार्श्वभूमी अलग – अलग है |
“करावे तसे..” लेखक की कल्पनाशक्ती का चमत्कार है | इस कहानी के मेहनती और ईमानदार व्यक्ति को उसकी दूसरी पत्नी और उसी का दोस्त मिलकर , खून के इल्जाम मे फँसाते है | वह गिरफ्तार हो जाता है | उसे लगता है की जिस दोस्त के खून का इल्जाम उसपर है वह जिंदा है | इसका यकीन उसके वकील को भी रहता है | जेल मे रहते हुए ही यह ईमानदार आदमी अपनी पत्नी और दोस्त को ढूँढने के लिए जासूस हायर करता है | जासूस अपना काम बखूबी करते है | आखिर वह बेगुनाह साबित हो जाता है लेकिन कैसे ? यह किताब मे पढ़ना बहुत मजेदार होगा |
अर्ध्या किमतीत स्वस्त – यह एक चालाक और खूबसूरत औरत की कहानी है जो अपने पति और प्रियकर से एक ही अँटिक और महंगे नेकलेस के लिए पैसे खर्च करवाती है | आधे पैसे अपने पति से और आधे अपने प्रियकर से ..
तीसरी कहानी है – “वाट चुकू नका” – ऐसे आदमी की कहानी जिसे अपने ही देश से निष्कासित कर दिया गया है | उसने दूसरे देश मे शरण ली है | उस के देश मे उसे मृत्युदंड दिया गया है | अपने व्यापार के चक्कर मे विमान परिवहन की गलती से जब वह अपने ही पुराने देश पहुंचता है तो उसपर क्या गुजरती है ? यह आप किताब मे जरूर पढे | वाके ही यह कहानी बहुत ही उम्दा लिखी है | कहानी पढ़ते वक्त तो आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे | वैसे यह कहानी सत्य घटना पर आधारित है |
पश्चात्ताप – कहानी पढ़ने के बाद आप को पता चलेगा की कभी कभी बीमा एजेंट , कंपनी और ग्राहक के साथ कैसे डबल क्रॉस करते है | कहानी का अंत बताता है की धोका किसी को रास नहीं आता |
मोटर वे वर थांबू नए – एक औरत की गाड़ी से एक बिल्ली की दुर्घटना हो जाती है | वह उस बिल्ली को रखने के लिए मोटर वे पर रुकती है | उसके बाद एक गाड़ी लगातार उसका पीछा करती है | उसे उस सीरियल किलर की याद आती है जो रात मे सफर कर रही अकेली औरतों को निशाना बनाता है | उसको लगता है पीछा करनेवाले गाड़ी मे वही कातिल है | उससे बचने के लिए वह गाड़ी और तेज चलाती है | आखिर सुरक्षित स्थान पर पहुँचने के बाद उस औरत को पता चलता है की वह आदमी उसकी मदद करने के लिए उसके पीछे आ रहा था क्योंकि उसने उस कातिल को चमकते छुरे के साथ उस औरत की गाड़ी मे बैठते हुए देख लिया था जब वह मोटर वे पर रुकी थी |
डोळ्याच्या बदल्यात – 35 साल के औरत की कहानी जो घरेलू हिंसा का शिकार है | उसके पति ने उस पर इतने जुल्म किए है की वह वक्त से पहले ही 50 साल की बुड्ढी औरत जैसी दिखने लगी है | आखिर वह अपने पति से इतनी तंग या जाती है की वह पहले उसे जहर देकर मार देती है फिर कुल्हाड़ी से उसके टुकड़े – टुकड़े कर देती है | फिर भी वह अपना गुनाह मानने को तैयार नहीं | इसपर उसके सरकारी वकील को भी यह विश्वास नहीं की वह निर्दोष है | उसके मुह से उसका गुनाह कबूल करवाने के लिए ,उसका वकील और उसका असिस्टेंट अपनी नकली पत्थर की आँख निकालकर उस औरत के सामने रखता है | इससे औरत के आँखों की हलचल इस प्रकार होती है की वकील को यह समझ मे आ जाता है की वह गुनहगार है | वह औरत भी अपना गुनाह कबूल करती है फिर भी वकील उसकी मदद करेगा क्योंकि उसके अत्याचारी पति के व्यवहार ने ही उसको ऐसा करने पर विवश किया था | आप को एक बात बात दे .. | यह सत्य घटना है | यह तो हो गई हमारे दृष्टि से बेहतर कहानिया.. | आप को कौन सी अच्छी लगी हमे जरूर बताईए |
धन्यवाद !
Wish you happy reading ………