TILISMA BOOK REVIEW SUMMARY IN HINDI

तिलिस्म – अविश्वसनीय मायाजाल

शिवेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा लिखित

इस किताब के लेखक है – शिवेन्द्र सूर्यवंशी

प्रकाशक है – सूरज पॉकेट बुक्स

उपलब्ध – अमेजन , किन्डल , फ्लिपकार्ट

सारांश –

    यह “रिंग ऑफ अटलांटिस ” सीरीज की चौथी किताब है | इस किताब के भाग की कहानी का सारांश आप को बताए देते है | पोसाइडन की पत्नी क्लीटो ने पोसाइडन के साथ धोका किया | इसी समझ के साथ पोसाइडन ने क्लीटो को सजा देने के लिए तिलिस्म का निर्माण करवाया और उसमे उसकी पत्नी को कैद करवा दिया | इस तिलिस्म की निर्मात्री मैग्ना को जब पता चलता है की क्लीटो ही उसकी माँ है तब वह उसमे बदलाव करना शुरू कर देती है | जब यह पोसाइडन को पता चलता है तब वह यह काम कैस्पर को देता है | कैस्पर से भी यह हक कैश्वर लेता है | अब , इस तिलिस्म को न तो कैस्पर तोड़ सकता है , न ही मैग्ना | तिलिस्म का द्वार अराका द्वीप पर उड रहे झोपड़ी मे स्थित है |

        अब इस झोपड़ी मे से सुयश और उसके साथी तिलिस्म मे कैसे प्रवेश करते है | यह तो आप को पढ़कर ही जानना होगा | इसमे शैफाली का बहुत महत्वपूर्ण रोल है | इसकी कहानी उसके पूर्व जन्म से जुड़ी है और उसका पूर्वजन्म तिलिस्म से जुड़ा हुआ है | इतने सारे चरित्रों मे से कौन है शैफाली पूर्वजन्म मे ? पढ़कर जरूर जानिए | इस भाग मे माया और कैस्पर बड़े हो चुके है और माया से बहुत सारी शाक्तियाँ सिख चुके है |

        अराका द्वीप की देवी शलाका और सन राइज़ींग के कॅप्टन सुयश का पहले के जन्म का संबंध है | पर कौन सा ? सुयश , शलाका , आकृति और सीक्रेट एजेंट व्योम का भी एक दूसरे के साथ नाता है , पर कौन सा ? इसके जवाब शलाका को सुयश की लिखी किताब मे दिखते है | अब सुयश और उसके बाकी बचे साथियों का तिलिस्म मे प्रवेश हो चुका है | तिलिस्म के हर द्वार की चुनौतियों को यह लोग अपने जान पर खेलकर पूरा करते जाते है |

           हर द्वार की चुनौतियों का वर्णन लेखक ने जिस प्रकार से किया है , उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है | इतने सारे सारांश मे कहानी के कुछ ही पात्रो के नामों का समावेश हो चुका है | ऐसा हमने जानबूझकर किया है , नहीं तो आप का किताब पढ़ने का इन्टरेस्ट चला जाता | बहेरहाल , कहानी की ओर आगे बढ़ते है | सन राइज़ींग जहाज के सुरक्षा टीम का सदस्य रोजर , अराका द्वीप पर पहुँच जाता है | इस रोजर को भी सुनहरे कस्तूरी की शक्ति मिल जाती है जिसका संबन्ध मेलाइट से है जो की स्वच्छ पानी की अप्सरा है | इसका संबंध ग्रीक देवी आर्टेमिस से है |

        वेगा और वीनस अराका द्वीप के दो दुश्मन राज्यों के राजकुमार और राजकुमारी है फिर भी वह प्यार मे पड़कर शादी कर लेते है | अब क्या इन दोनों के घरवाले इनको अपनाएंगे ? शलाका भी अपने कई रहस्यों को जेम्स के साथ साझा करती है | क्या है वे सारे रहस्य ? इन सारे सवालों के जवाब पाने के लिए .. इस किताब को अवश्य पढे |

धन्यवाद !

Wish you happy reading……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *