THE SINS OF THE FATHER REVIEW IN HINDI

द सीन्स ऑफ द फादर

जेफ्री आर्चर द्वारा लिखित

रिव्यू –

     यह क्लिफ्टन क्रोनिकल्स सीरीज की दूसरी किताब है | जिसके लेखक है जेफ्री आर्चर | इनकी किताबे हमे उनके देश और संस्कृति के बारे मे बहुत कुछ बताती है | प्रस्तुत किताब के लेखक है – जेफ्री आर्चर

मराठी अनुवादक – लीना सोहोनी

प्रकाशक – मेहता पब्लिशिंग हाउस

पृष्ठ संख्या – 382

उपलब्ध – अमेजन , किन्डल

प्रस्तुत किताब मे आगे की कहानी दी गई है | इसमे हॅरी बडा हो चुका है | सेना मे जाकर देश के लिए अपनी सेवाए दे चुका है | इस कहानी को समझने के लिए आप को इस सीरीज की पहली किताब पढनी होगी जिसका नाम है , “ओन्ली टाइम विल टेल ” | इसका रिव्यू और सारांश भी , सारांश बुक ब्लॉग पर उपलब्ध है | अगर आप इस सीरीज की किताबे खरीदना चाहते है तो ,आप हमारी अफिलीएट लिंक यूज कर सकते है | आईए , इसी के साथ देखते है इसका सारांश …………….

सारांश –

    एमा और हॅरी की शादी ना होने के कारण दोनों बहुत निराश हो जाते है | दोनों अपने – अपने मन को संभालने के लिए अलग – अलग मार्ग चुनते है | हॅरी , अमेरिका जाने वाले जहाज पर चढ़ जाता है | वह ब्रैडशॉ नाम की नकली पहेचान लेकर आगे की जिंदगी जीना चाहता है फिर भी अपनी माँ मेसी की तकलीफ जानकर वह उसे असलियत बताता पत्र लिखता है | पत्र मेसी को तो मिलता है पर वह अशिक्षित होने के कारण उसे पढ़ नहीं पाती | 

     परिणाम , वह पत्र लिफ़ाफ़े मे बंद महीनों तक वैसा ही उसके घर मे पडा रहता है | एमा जब मेसी को मिलने उसके घर आती है तो उसकी नजर उस पत्र पर पड़ती है | उसके ऊपर की लिखावट को एमा पहेचान जाती है | उस लिखावट को देखकर उसका विश्वास पक्का हो जाता है की हॅरी जींदा है लेकिन वह इसे साबित कैसे करेंगी ? इसलिए वह खुद अमेरिका जाने का फैसला करती है पर बैरिंगटन परिवार की उच्चभ्रू सदस्य बनकर नहीं बल्कि अमेरिका के जहाज पर काम करने वाली एक साधारण कर्मचारी बनकर…… |

   वह वहाँ पहुंचकर अपनी दादी और अंकल जो की पेशे से वकील है | उस धूर्त वकील के बारे मे पता लगाती है जिसने हॅरी के साथ धोका कर के उसे आजीवन कारावास की सजा दिलवा दी | एमा मूलतः ही बहुत हुशार लड़की है | वह हॅरी को निर्दोष साबित करना चाहती है | उससे शादी करना चाहती है | उन दोनों के बेटे सेबेस्टीयन से , उसे मिलवाना चाहती है | जब की सेबेस्टीयन के बारे मे हॅरी को अबतक पता ही नहीं |

इधर हॅरी अपनी असलियत चाहकर भी पुलिस और वकील लोगों को बता ही नहीं सकता क्योंकि उसे लगता है की इस कारण कही एमा संकट मे न आ जाए | एमा उसे प्राणों से भी प्यारी है | वह जेल मे रहते हुए आप बीती पर डायरी लिखना शुरू करता है | उसका एक जेल का साथी , उसकी डायरी को किताब के रूप मे अपने नाम से प्रकाशित करवाता है | यह किताबे बहुत ही प्रसिद्ध हो जाती है | यह किताबे एमा के पढ़ने मे भी आती है तब तो उसे पूरा यकीन होता है की इन किताबो का असली लेखक हॅरी ही है और वह जींदा है | 

      अब एमा के सामने दो काम है , पहला तो हॅरी को निर्दोष साबित करना और दूसरा हॅरी को उसका हक दिलवाना | किताब पढ़कर जानिए की एमा इसमे कामयाब होती है या नहीं ? गाइल्स भी सेना मे रहते हुए बहुत बडा काम करता है | इसके लिए उसे सेना के मेडलों से नवाजा जाता है | सेना मे उसका फिर से एक बार फिशर से सामना होता है | फिशर मेडल के लिए गाइल्स से दगा – फटका करता है चूँकि वह स्वभाव से ही धूर्त है | 

     गाइल्स की पहली पत्नी जब उसके जीवन मे आती है तो कैसे वह उसके चहेते लोगों को उसके जीवन से दूर कर देती है | गाइल्स जब राजनीति से जुड़ता है तब भी फिशर उसे कैसे कूटनीति कर के बेहाल कर देता है ? हॅरी , गाइल्स , एमा , एलीझाबेथ , मेसी इन सब के जीवन मे परेशानी खड़ी करने वाला हयुगो बैरिंगटन इसका मर्डर कौन करता है ? और किसलिए ? ऐसे बहुत सारे सवाल है जिसके जवाब पाने के लिए उपन्यास के बहुत सारे पात्रों के साथ हमे एक लंबे सफर पर जाना होगा |

अद्भुत किताब …….. जेफ्री आर्चर एक महान आंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कहानीकार है | उनके उपन्यास सदैव ही हमारे पहले पसंद के उपन्यासों मे से एक रहे है | इनकी किताबे जरूर पढिए …………….| हमे पूरा यकीन है की , किताबे पढ़ने के बाद आप भी उनके फैन हो जाओगे |

सारांश बुक ब्लॉग के माध्यम से हम हिन्दी से जुड़े साहित्य को जीवित रखना चाहते है |किताबे ही है जो हमारे विचारों को परिपक्व बनाती है जिससे हम अपनी निजी और व्यावहारिक जिंदगी मे कामयाब हो सकते है |

हमसे जुडने के लिए सारांश बुक ब्लॉग को सबस्क्राइब कीजिए | आप हमारे फेस्बूक पेज को लाइक कर सकते है | इंस्टाग्राम पे फॉलो कर सकते है |

धन्यवाद !

Wish you happy reading…………………|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *