सन राइज़ींग ( द रिंग ऑफ अटलांटिस )
रिव्यू –
बरमूडा ट्रायऐंगल , धरती का एक ऐसा भाग जिसने अभी तक न जाने कितने जहाजों और हवाई जहाजों को गायब कर दिया | उनका अभी तक कोई नामोनिशान नहीं मिला | इन जगहों के रहस्यों को कोई भी वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाया है | इसी बरमूडा ट्रायांगल और उसके रहस्यों को आधार बनाकर लेखक ने एक कहानी गढ़ी है जिसमे आप को ग्रीक मायथोलॉजी के कुछ पात्र और रहस्य , हिन्दू मायथोलॉजी के कुछ पात्र और रहस्य और धरती पर से हजारों साल पहले गायब हुए प्राणियों के बारे मे पढ़ने को मिलेगा | लेखक ने किताबों की पूरी सीरीज ही लिखी है |
अब इसमे कितनी किताबे है | यह बताना तो मुश्किल है लेकिन अभी तक हम इसकी चार किताबे पढ़ चुके है | लेखक को इनकी विषयवस्तु तैयार करने के लिए पूरे 25 साल लगे | इस दौरान उन्होंने कई विषयों के बारे मे जानकारी जुटाई जिसमे शामिल है फिज़िक्स के सूत्र , रसायन विज्ञान की रासायनिक प्रक्रिया , विचित्र जीव – जन्तुओ का संसार , वनस्पती विज्ञान , पृथ्वी व ब्रह्मांड का भौगोलिक दर्शन , अतीत के मानव का इतिहास , रत्न विज्ञान , ज्योतिष विज्ञान ई. बापरे !!!!!!!!!!
उन्होंने इतने सारे विषयों की जानकारी जुटाई की हमे लिखते – लिखते ही इतना सारा समय लगा तो उन्हे 25 साल लगने लाजमी है | इस सीरीज की पहली किताब का नाम है – सन राइज़ींग – एक रहस्यमय जहाज | यह किताब इ. बुक के तौर पर 2020 को प्रकाशित हुई है | प्रस्तुत किताब किन्डल पर उपलब्ध है | किताब मे पूरे 15 अध्याय है और हर एक अध्याय मे 2 से 3 सब अध्याय है | इसमे से कुछ के नाम इस प्रकार है – शैफाली के सपने , आकर्षण , कॉलेज की यादे , 20 डॉलर की खुशबू इ . आईये इसी के साथ देखते है इस किताब का सारांश……
सारांश –
सन राइज़ींग एक क्रूज है जिसपर 2500 लोग सवार है | यहाँ पर उनके मनोरंजन के लिए हर साधन मौजूद है | ओफकोर्स , उनमे से कुछ ही लोग किताब के मुख्य पात्र है | जिसमे शामिल है – सन राइज़ींग का कैप्टन सुयश , वनस्पति विज्ञान का विशेषज्ञ अलबर्ट , अंधी होने के बावजूद अजीब से सपने देखने वाली 14 साल की शैफाली , क्रूज पर डांस करने वाले ग्रुप की मालकिन और डान्सर जेनिथ , प्राइवेट जासूस क्रिस्टी , बैंक चोर जैक ,जॉनी और एलिस , जेनिथ का बॉय फ्रेंड और पक्का निशाने बाज मिलिटरी अफसर तौफीक ई . |
क्रूज पर न्यू ईयर पार्टी है | जब लाइट बंद हो जाती है तब लॉरेन का खून हो जाता है | अब सुयश खून की तफतीश शुरू कर देता है | इसी बीच उसे क्रूज पर कुछ बदमाशों के होने का पता चलता है | अब उसे और उसके टीम मेम्बर को दो – दो मिशन है | एक तो बदमाशों को ढूँढना और दूसरा कातील को .. | ऐसे मे उनका जहाज बरमूडा ट्राईअँगल के क्षेत्र मे पहुँच जाता है | इसी के साथ जहाज पर शुरू हो जाता है हैरत अंगेज घटनाओ का सिलसिला .. , जिसमे शामिल है लॉरेन की लाश का गायब होना , हरे एलीयन कीडो का क्रूज के लोगों पर हमला करना इ. | इसी के साथ सन राइज़ींग पानी मे डूब जाता है | अब आगे की किताब मे यह पढ़ना है की कहानी मे आगे क्या होता है ? क्या सुयश जहाज डूबने के पहले अपने काम पूरे कर पाया था | जहाज डूबने पर इन लोगों का क्या हुआ ?
वैसे तो लेखक ने ही किताब की प्रस्तावना लिखी है | किताब पढ़ने के बाद हमारे मन मे कौन से सवाल आएंगे | उनकी लिस्ट भी उन्होंने ही किताब के अंत मे दी है | सन राइज़ींग किताब की कहानी मे ऐसे बहुत सारे रहस्य है जिनके जवाब हम पाना चाहेंगे जैसे की जहाज पर असलम नाम का आदमी कौन है ? क्योंकि असली असलम तो जहाज पर चढ़ा ही नहीं | नकली असलम सन राइज़ींग क्रूज को जानबूझकर बरमूडा के क्षेत्र मे ले जाता है | वह ऐसा क्यों करता है ? लॉरेन का बॉयफ्रेंड कौन है जो जहाज पर होते हुए भी उसे पहचानने से इनकार कर देता है | वे बदमाश कौन है जिनके बारे मे सुयश को अलर्ट रहने की सलाह मिली | ऐसे बहुत से प्रश्न है जिनके जवाब हमे इस सीरीज की दूसरी किताब मे मिलेंगे | तो इस बेहतरीन किताब को जरुर पढिए | लेखक ने किताब लिखने के लिए बहुत मेहनत की है यह उनकी लिखी कहानी से , पात्रो से , जगहों के वर्णनों से पता चलता है | किताब सचमुच बहुत अच्छी है | जरूर पढिए | उनकी आगे आनेवाली किताबों के लिए उन्हे बहुत – बहुत शुभकामनाये |
धन्यवाद !
Wish you haapy reading……………..