ब्रायन ट्रेसी द्वारा लिखित
रिव्यू –
प्रस्तुत किताब मे 21 ऐसी बाते बताई है जो खुद के दम पर करोड़पति बननेवाले लोगों मे पायी गई है | अगर आप भी उन आदतों पर अमल करेंगे तो आप भी करोड़पति बन सकते है | यह किताब लेखक की 15 वर्षों की रिसर्च का नतीजा है | इसके लिए उन्होंने 100 किताबे और 1000 लेख पढे | यह उपाय ऐसे है जिन्हे आप आज पढ़ के अपने कल होनेवाली बिजनस मीटिंग मे लागू कर सकते है |
सफल व्यक्ति बनने के लिए खुद के अंदर गुण और अनुशासन लाना पड़ता है जो आम इंसान नहीं कर पाते | बहेरहाल , किताब की प्रस्तावना आप जरूर पढे | प्रस्तुत किताब मे दिए गए 21 सीक्रेट्स मे से कुछ हम आप को बताए देते है | चलिए देखते है ऐसे कौन से सिद्धांत है जिन्हे हम और आप खुद पर लागू कर के सफलता पा सकते है | प्रस्तुत किताब के –
लेखक है – ब्रायन ट्रेसी
हिन्दी अनुवाद – सुष्मिता राय
प्रकाशक है – हार्पर कॉलिंस पब्लिशर्स इंडिया
उपलब्ध है – अमेजन पर
आइए , देखते है इसका सारांश –
सारांश – सबसे पहले लेखक लॉ ऑफ कॉज़ ऑफ इफेक्ट के बारे मे बताते है की सफलता कोई भाग्य से मिलनेवाली चीज नहीं | यह उन कोशिशों का नतीजा होती है जिन्हे आपने अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए की होती है | हर एक्शन का रिएक्शन होता है | लॉ ऑफ कॉज़ ऑफ इफेक्ट के अनुसार आप को भी वही परिणाम मिलेंगे जो बाकी सफल करोड़पतियों को मिले | खुद के दम पर करोड़पति बननेवाले लोगों के 21 रहस्यों मे से पहला है की – 1. करोड़पति हमेशा बड़े सपने देखते है |
आप अपने आपको भविष्य में कैसे देखना चाहते हैं ? इसकी कल्पना कर के देखें | फिर भविष्य की कल्पना से पीछे आए यानी कि अपने वर्तमान समय मे आए | इस तरह सोचने से हमारा दिमाग बेहतर रिजल्ट देता है | हमारा व्यवहार भी बदल जाता है | हमेशा भविष्य में अपने आप को कुछ साल आगे पाए और जीवन की हर परिस्थिति को परफेक्ट पाए |
दूसरा है – आपको किस दिशा में जाना है ? उसे जाने | यानी अपना लक्ष्य तय करें कि आखिर आपको जिंदगी में करना क्या है ? यह बहुत जरूरी है जैसे हमें किसी दूसरे शहर जाना है तो हम वहां पहुंचने वाली ट्रेन ,बस या फिर प्लेन के बारे में जानकारी निकालते हैं | उनका जाने का समय पता करते हैं | टिकट के बारे में पूछताछ करते हैं और फिर समय से अपने घर से निकल कर हम ट्रेन या बस पकड़ते हैं और सही जगह पहुंच जाते हैं | नहीं तो बिना जानकारी के यहां वहां भटकते रहेंगे | वैसे ही बिना लक्ष्य के आप यहां वहां समय नष्ट करोगे |
लक्ष्य तय कर लेने के बाद आप बार-बार उसके बारे में ही सोचोगे तो वह आपकी और बढ़ता जाएगा | लेखक के अनुसार अपने लक्ष्य को जल्दी पाने के लिए आप सात काम कर सकते है |
1. आप अपने आर्थिक जीवन में क्या चाहते हैं ? इसको सोचे |
2. उसको लिख ले | जब हम लिखते हैं तो हमारे दिमाग और हाथों के बीच कुछ अद्भुत चीजें घटित होती है |
3.अपना गोल अचीव करने के लिए टाइम लिमिट बनाए कि आप कितने वक्त में इसे हासिल करेंगे | अगर गोल बड़ा है तो उसे छोटे-छोटे भागों में डिवाइड कर लीजिए | फिर इन छोटे छोटे भागों के लिए भी टाइम निर्धारित करें |
4. आपको अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कौन-कौन से काम करने होंगे | इस बारे में सोचें और उन्हें लिख ले | जैसे-जैसे दिमाग में नए खयाल आते जाए | उनको भी आप लिखते जाए |
5. आपने जो लिस्ट बनाई है | उन कामों को करने के लिए योजना बनाएं | कामों को उनके महत्व के अनुसार क्रम में लगाए |
6. अपना गोल अचीव करने के लिए उस पर तुरंत काम करना शुरू करें | टालमटोल ना करें |
7. साथ ही हर दिन आप ऐसा कोई काम करें जो आप को आप के लक्ष्य के और करीब लेकर जाए |
एक बार अगर हमने लक्ष्य बना लिया तो हम उसे पूरा करने के बारे में ही सोचते हैं | उसके लिए योजनाएं बनाते हैं | उस पर काम करते हैं | उसको यथार्थ में बदलने के लिए जी तोड़ कोशिश करते हैं और फिर आप अपने लक्ष्य को पाने वाले सफल व्यक्ति बन जाते हैं |
पहले के जमाने में किसी भी व्यक्ति को वही काम करने पड़ते थे जो व्यवसाय उपलब्ध है | उनको अपना मन मार कर वही काम सीखने पड़ते थे या वंश परंपरागत काम करने पड़ते थे | लेकिन आज का दौर अलग है | आज आप अपने पसंदीदा क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं | आप अपने कौशल को विकसित करके जो आपके अंदर स्वाभाविक रूप से हो ,उससे भी करोड़पति बन सकते हैं |
टेलीविजन पर ही तो कितने सारे रियलिटी शो आ गए हैं | एक बार आप उसमें चमक गए तो आप अपने उस कौशल के फलस्वरूप सफलता पा सकते हैं | इसलिए स्वनिर्मित करोड़पति ऐसा फील्ड ढूंढते हैं जिसमें वह अपनी योग्यता और गुणों का सही उपयोग कर सके | ऐसा क्षेत्र जहां वे तल्लीन होकर काम कर सके | तो ! आज ही आप अपने स्वाभाविक गुणों को ढूंढे ,कि वह कौन से काम है ? जिन्हे करने मे आपको खुशी मिलेगी | और वह काम आप को सफलता भी दिलाएगा | ऐसा भी हो सकता है कि कोई व्यक्ति मल्टी टैलेंटेड हो ! तो फिर इतने सारे क्षेत्रों में वह काम कैसे करें ? इसलिए लेंसकार्ट के मालिक पियूष बंसल का कहना याद रखें – लेस इज मोर …. |
याने कोई भी एक ऐसा गुण ढूँढे जिसमें आप सबसे बेहतर हो .. और उस क्षेत्र में आप सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकें जो आपको पूरी तरह कामयाब बना देगा | अपने काम में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने की ठान ले क्योंकि सफल व्यक्तियों में जो , पहले टॉप टेन पोजीशन पर होते हैं | वे अपने काम में बेस्ट होते हैं | यही टॉप 10 पोजीशन के लोग अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करते हैं |
वे आम लोगों के मुकाबले काम की शुरुआत जल्दी करते हैं और देर रात तक काम करते हैं जैसे कि मिशन मंगल फिल्म दिखाया था कि I.S.R.O. के बहुत सारे साइंटिस्ट पहले इस मिशन को सिर्फ एक नौकरी की तरह लेते हैं | फिर जब वह इसी मिशन में सफलता पाने की सोचते हैं तो वह वक्त का बंधन तोड़ देते हैं और फिर बाकी का इतिहास आपके सामने है | उनकी यह सफलता हमारे देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है |
उसी तरह आपका यह एक्स्ट्रा टाइम भी , आपको ऐसे ही सफलता दिलाता है जो जिंदगी भर आपके साथ रहती है | इसके लिए लेखक फॉर्टी प्लस फार्मूला बताते हैं | यह फार्मूला कहता है कि – हर व्यक्ति हफ्ते में 40 घंटे काम करता है | इन 40 घंटों के बाद आप का किया कोई भी काम आपकी सफलता के लिए होगा | सिर्फ 40 घंटे काम करके आप आर्थिक सफलता नहीं पा सकते और ना ही कभी अपने सहकर्मियों से आदर और सम्मान पा सकते हैं |
जैसे आप अपने भविष्य के लिए पैसों का निवेश करते हैं | वैसे ही 40 घंटों के बाद का समय आपका , भविष्य के लिए निवेश है जैसे 5 साल के बाद निवेश की राशि बढ़ जाती है , वैसे ही एक्स्ट्रा मेहनत भी अपना रंग जरूर दिखाती है | स्वनिर्मित करोड़पति उनके काम के शुरुआत में पूरे हफ्ते याने के 80 घंटों के भी ऊपर काम करते हैं | आपने जो भी क्षेत्र चुना है | उसमें हमेशा नया सीखने के लिए और सुधार लाने की कोशिश करते रहे | आपने जिस भी क्षेत्र को चुना है उसमें एक्सपर्ट बनने की कोशिश करें | अपने काम से रिलेटेड हर छोटी बड़ी बातें सीखनी चाहिए जिससे आप बेहतर प्रदर्शन कर पाए |
यह स्वनिर्मित करोड़पतियों का और एक सिद्धांत है कि अपनी प्रमुख प्राथमिकता को चुनना और उस पर एकाग्रता से काम करना जैसा कि इसके पहले हमने लेंसकार्ट के मालिक पियूष बंसल का उदाहरण दिया था | उनका कहना है कि less is more …| वैसे ही किताब के लेखक ब्रायन ट्रेसी बताना चाहते हैं कि कोई भी एक काम चुनें जिसे आप पूरे फोकस के साथ कर सके | तो इससे आप जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं | जैसे कि ,बहुत पैसा , संपत्ति ,आर्थिक सफलता इत्यादि |
इसके लिए उन्होंने चार सवाल बताएं हैं | वह आप को किताब में पढ़ने होंगे और बाकी के सिद्धांतों को भी .. क्योंकि किताब बहुत छोटी है | याने के सिर्फ 55 पेज की | तो आपको इसे पढ़ने में ज्यादा देर भी नहीं लगेगी | फ्राइडे को वीकेंड पर इसे पढ़िए और मंडे को इसकी बातों को अप्लाई कीजिए देखिए क्या होता है ? क्या आप ने इस किताब को पहले पढ़ा है और इस के सिद्धांतों पर अमल किया है ? क्या आप अपने लक्ष्य को पाने मे सफल हुए है ? तो हमे कमेन्ट मे जरूर बताईगा | हमे आप की सफलता के बारे मे जानकार खुशी होगी | आप की आर्थिक सफलता के लिए हमारी तरफ से बेस्ट ऑफ लक ! मिलते हैं और एक नई किताब के साथ तब तक के लिए –
धन्यवाद !!