SAMRUDDH BANANE KI ASEEM SHAKTI REVIEW

Prosperity MindPower SelfHelp Motivation

समृद्ध बनने की असीम शक्ति

जोसेफ मर्फी द्वारा लिखित

रिव्यू – Read more 

बहुत से लोग पूजा-पाठ तो करते हैं लेकिन प्रार्थनाओं को अपने दैनंदिन पूजा में शामिल नहीं करते | लेखक यह भी बताते हैं कि, बेहतर परिणाम के लिए लंबी प्रार्थनाए करनी चाहिए | किताब में आपके सूक्ष्म मन की शक्ति के महत्व के बारे मे बताया गया है कि वह कितनी शक्तिशाली है | बस आपको अपने इस ताकतवर मन को भगवान के साथ प्रार्थनाओं के जरिए जोड़ना है |

किताब की सबसे अच्छी बात हमें यह भी लगी की यहां पर हर परिस्थिति के लिए प्रार्थनाएं है | चाहे आपकी परिस्थिति कैसी भी हो ! यहीं पर दिए गए प्रार्थनाको आप अपनी परिस्थितियां हल करने के लिए उपयोग में ला सकते हैं | बहुत से किताबों में बताया गया है कि ,हमारा दिमाग संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त दिमाग का एक छोटा सा हिस्सा है |

हम अपने दिमाग की शक्ति को पहचान कर उसे ब्रह्मांड में स्थित दिमाग के साथ याने के परमेश्वर के साथ जोड़ सकते हैं और अपने जीवन की हर समस्या को सुलझा सकते हैं |

लेखक जोसेफ मर्फी इन्होंने किताब में पवित्र बाइबल की बहुत सी पंक्तियां बताई है | जिन्हे दोहराकर बहुत से लोगों ने अपने जीवन को खुशहाल बना लिया | प्रस्तुत किताब में पूरे 15 अध्याय है ,जैसे कि –

असीमित खजाना , दौलत आपके चारों ओर है , प्रार्थना करके अमीर कैसे बने , ई. | प्रस्तुत किताब के –

लेखक है – जोसेफ मर्फी

हिंदी अनुवाद – डॉक्टर सुधीर दिक्षित

प्रकाशक – मंजुल पब्लिशिंग हाउस

पृष्ठ संख्या – 124

उपलब्ध है – अमेजन पर

प्रस्तुत पुस्तक आपको वह समृद्धि पाने में मदद करेगी जो आप चाहते हैं | जिसकी आपको जरूरत है | इस किताब में बताई गई बातें आपको तुरंत परिणाम देती है | किताब आपको बताएगी कि मानसिक और आध्यात्मिक नियमों का इस्तेमाल समृद्धि पाने के लिए कैसे किया जाता है ?

चाहे फिर वह अपने नौकरी में तरक्की पाना हो , वार्षिक आमदनी बढ़ानी हो , या अपने व्यवसाय को बुलंदियों पर पहुंचाना हो ! लेखक कहते है कि ईश्वर ने आपको धरती पर समृद्ध जीवन जीने के लिए भेजा है | इसलिए भगवान ने आपको सोचने के लिए दिमाग दिया है | अपने दिमाग का अच्छे विचार सोचने के लिए इस्तेमाल करें और अपनी दौलत को अपनी और आकर्षित करें !

जब कि गरीबी एक मानसिक रोग है | इस सृष्टि में या इस ब्रह्मांड मे ऐसे कुछ नियम और सिद्धांत है जो हमारे जीवन और उस में घटने वाली घटनाओं और परिस्थितियों को कंट्रोल करते हैं | यहां पर भी नियम दोहराया गया जो इसके पहले के वीडियो में हमने बताया था | every action has a reaction .

अगर आप आस्था में विश्वास रखते हैं तो आप कुछ भी पा सकते हैं | इसका मतलब यह है कि आप जिस भी चीज पर विश्वास करेंगे उसे सच मानेंगे | इसका मतलब यह भी है कि ,हम जैसा सोचेंगे वैसी ही चीजें हमारी तरफ खिची चली आएगी | चाहे वह अच्छी हो या बुरी | अब इन नियमों और सिद्धांतों को अपने जीवन में कैसे लागू करें ? यह हम किताब में बताएं कुछ उदाहरणो में से देखेंगे | आइए इसी के साथ देखते है इसका सारांश –

कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में कोई नकारात्मक बात ना कहे जैसे कि मैं यह नहीं कर सकता ? मैं यह बिल नहीं भर सकता | इसके बजाय इन्हीं परिस्थितियों को सकारात्मक शब्दों में कहे जैसे कि मैं यह कर सकता हूं | मैं यह खरीद सकता हूं | मेरी सारी आवश्यकताएं तुरंत पूरी हो जाती है | हर उस चीज के लिए धन्यवाद दे जो आपके पास है | चाहे वह आपका घर हो , आप के अपने लोग हो , या बेकार सी नौकरी ही क्यों ना हो !

आप अपने परिस्थिति अनुसार अपने शब्दों में एक प्रार्थना तैयार करें और उसे रोज रात को सोने जाने के पहले दोहराए जैसे किताब मे बताए गए व्यक्ति करते थे | आप पाएंगे कि आपकी परिस्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है |

ब्रह्मांड के पास , हर चीज का कभी न खत्म होने वाला भंडार है | अगर आप यह सोचते हैं कि आपके बार-बार मांगने से खजाना खाली हो जाएगा तो ऐसा कुछ भी नहीं |खुशहाल जीवन के लिए ,आर्थिक संपन्नता बहुत जरूरी है | इस किताब में बताए गए सारे उपाय तर्कसंगत है |और विज्ञान की धरातल पर खरे उतरे हैं | अगर आप जीवन में बेहतर और बेहतर परिस्थितियां चाहते है तो आप को इस किताब को बार बार पढ़ना होगा |

आपके अंदर कभी न खत्म होने वाला ,विचारों का भंडार है | अपने भीतर विचार रूपी इस दौलत को खोजें जैसे एक महिला ने लेखक की मदद से खोजा | उसे हर रोज आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता था | बिल भरने के लिए पैसे नहीं थे | बच्चों की अच्छी शिक्षा , खाने पीने के लिए पैसे नहीं | रहने के लिए घर नहीं और इन सारी मुसीबतों में साथ देने वाला पति नहीं |

उसकी जरूरते बहुत सारी थी | ऐसे में लेखक ने उसे उसकी सारी जरूरतें एक ही वाक्य में लिखने के लिए कहा | वह वाक्य यह था ,” ईश्वर इसी क्षण मेरी सारी आवश्यकताएं पूरी करता है |” दिन रात उसने यही वाक्य अपने मन मे दोहराया | जब तक कि निश्चिंत होने की भावना उसके मन में नहीं आ जाती थी | ऐसा करते-करते वह इन सारी बातों को सच मानने लगी |

कुछ ही समय में उसकी जिंदगी पूरी तरह खुशियों से भर गई | कैसे ?किताब में पढ़िए | पूरी कहानी से यही पता चलता है कि ,उसे पूरा खजाना अपने भीतर ही मिला | ऐसे ही एक बुजुर्ग दंपत्ति थे जिनको बहुत कम पेंशन मिलती थी | उन्हें सुदूर बंजर जमीन में पडा अपना एक प्लॉट बेचना था | ताकि उनको पैसों की मदद हो सके | उन्होंने लेखक के अनुसार प्रार्थना की | प्रार्थना के असर से मूल्यहीन समझे जाने वाला प्लॉट दस हजार डॉलर में बिका |

वह दंपत्ति आज भी उस प्लॉट खरीदने वाले आदमी को एक चमत्कार मानते हैं | आपके विचार बहुत शक्तिशाली है | आप जो सोचते हैं | वह आपके जीवन में घटित होता है | आपके विचार आपके अवचेतन मन याने के सबकॉन्शियस माइंड द्वारा बहुत सारी धन और संपत्ति निर्माण कर सकते है |

जैसे कि अगर आप गरीबी के बारे में सोचते हैं तो आप गरीब ही बने रहोगे | भले ही आप कितने ही आमिर क्यों ना हो ? सोच बदले तो इसी विचार का उलट भी हो सकता है | हमारे आजू-बाजू जितने भी अविष्कार दिखते हैं उन सब के बारे में कभी ना कभी किसी ना किसी ने सोचा होगा |तभी यह साकार हो पाए | बदला हुआ युग “विचार जगत” का ही परिणाम है | मनुष्य यह भूल गया है कि विचार रूपी कितनी बड़ी सच्ची दौलत उसके भीतर छिपी हुई है | वह अपने मस्तिष्क का उपयोग कर , सोचे हुए वस्तुओं को हकीकत में तब्दील कर सकता है | फिर भी वह बाहरी वस्तुओं को सच्ची दौलत मानने लगा है |

आप अपने भीतर की सच्ची दौलत से सालाना पचास हजार से पाँच लाख तक कमा सकते हैं | एक स्टोर से 10 स्टोर तक के मालिक बन सकते है | कुछ लोग लेखक को ऐसे भी मिले जो कडी मेहनत करते थे | रोज रात को प्रार्थना भी करते थे लेकिन कहीं नहीं पहुंच पाए | उनकी परिस्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ | उनकी परिस्थितियों का अवलोकन करने के बाद लेखक को पता चला कि वह लोग जलन और ईर्ष्या के शिकार थे |

वे प्रार्थना तो करते थे लेकिन दूसरों की सफलता और आर्थिक उन्नति से जलते थे | यह एक प्रकार का नकारात्मक विचार है | एक तरफ अच्छी चीजों के लिए प्रार्थना करने और दूसरी तरफ उसकी निंदा करने से आने वाली दौलत उड़न छू हो जाती है |

जब भी आपको पैसा मिले | उसे गहरी कृतज्ञता के साथ स्वीकार करे , उसका निश्चिंतता के साथ उपयोग करें और उस भगवान को जरूर धन्यवाद दे | जहां से यह सारी दौलत आती है | आपको इस बारे में जागरूक होना होगा कि आपके भीतर एक असीमित शक्ति और बुद्धिमत्ता वास करती है | आपको अपनी आध्यात्मिक शक्तियों को जानना होगा | नहीं तो आप बाहर की घटनाओं से प्रभावित होते रहोगे | इस ज्ञान को आप को अर्जित करना होगा क्योंकि यही ज्ञान आपको असीमित दौलत का भंडार दिखाएगा |

आप अपने तकदीर के स्वामी खुद बन जाओगे | अब आप इस ज्ञान का लाभ कैसे उठा सकते हैं ? इसका एक उदाहरण बताते हुए लेखक कहते हैं कि , यूनान में एक यात्रा के दौरान उन्हें एक लड़की मिली जो टुरिस्ट गाइड थी | वह कई सालों से अमेरिका जाना चाहती थी | उसका यह सपना साकार हुआ तब .. जब लेखक के ग्रुप के एक पर्यटक ने उससे फ्रांस और जर्मनी के यात्रा में भी साथ रहने के लिए कहा ,क्योंकि वह इंग्लिश ,जर्मन और फ्रेंच भाषा फर्राटे से बोल सकती थी |

इसी के साथ उस पर्यटक ने उसे अपने तीन बच्चों की गवर्नेस भी बना दिया | रहने खाने की व्यवस्था घर में ही कर दी और उसे महीने के $400 पगार भी दी जबकि यहां यूनान में वह महज महीने के सिर्फ $3 कमा रही थी | इस सपने के साकार होने से पहले वह ईश्वर से पूरे जोश के साथ ज्यादा पैसों और अमेरिका में रहने के लिए प्रार्थना करती थी |

अध्याय 4 – ईश्वर के साथ साझेदारी करें |

में बताया है कि कई सारे दौलतमंद बिजनेसमैन लोगों ने ईश्वर को अपने बिजनेस का वरिष्ठ पार्टनर माना और अपने कामकाज में उनका मार्गदर्शन मांगा | इसके परिणामस्वरूप वे बेहद दौलतमंद बन गए | क्योंकि भगवान किसी भी काम में असफल नहीं होते | ऐसा ही कांसेप्ट हमारे भारत देश में सदियों से चला आ रहा है | बहुत सारे भारतीय व्यवसायियों ने भगवान तिरुपति बालाजी को अपना पार्टनर बनाया है | क्योंकि उन्हें कुबेर जी का कर्ज चुकाना है जो उन्होंने अपनी शादी के लिए लिया था |

भगवान बालाजी को अपना साझेदार बनाने के फलस्वरूप वे व्यवसायी भी अधिक आर्थिक संपन्न हो गए | इसी तरह एक लेखक ने अच्छी किताब लिखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की | फलतः जब वह सुबह जागकर लिखता था तो उसका चेतन मन उसके अवचेतन मन के आदेशों का पालन करता था | उपन्यास उसके द्वारा अपने आप लिखा जाता था | ईश्वर या कहे भगवान हमारे अंदर ही बसते हैं |

अगर हमारे अंदर बसे ईश्वर को हमने पहचान लिया तो वह हमें हमारे चाहने वाले हर क्षेत्र में आगे रखते हैं | जैसे एक व्यवसाई अपने व्यवसाय की सलाह के लिए दूसरों पर निर्भर करता था | लेकिन जब उसने अपने अंदर की शक्ति को पहचान लिया तो एक सफल व्यवसाई बन गया | क्या आप यह भी जानते हैं कि जब भारतरत्न बिस्मिल्लाह खान एक बार ट्रेन से सफर कर रहे थे तो उन्हे कान्हाजी ने एक लड़के का रूप धर कर राग कान हरेरा सिखाया था जिसे सुन सारे संगीत के विद्वान स्तब्ध रह गए थे |

उन्होंने अपनी इस कला के द्वारा उस असीम प्रज्ञा से अपने मस्तिष्क को जोड़ लिया था | यह कहानी हमने एपिक चैनल पर देखी थी | एपिक चैनल को देखना शुरू कीजिए | वह चैनल हमारे देश के बारे में बहुत कुछ बताता है | एक बार लेखक अपनी बहन के साथ संगीत कार्यक्रम में गए थे | वहां एक लड़की “हार्प ” नामक वाद्य यंत्र से अद्भुत संगीत बजा रही थी | पूछने पर पता चला कि वह वाद्य यंत्र बजाने से पहले ईश्वर से प्रार्थना किया करती थी | अब वह प्रार्थना कौन सी है ? यह आप को किताब पढ़ने पर पता चलेगा | अगर आप भी संगीत से जुड़े व्यक्ति है तो , यह प्रार्थना आपको भी जरूर दोहरानी चाहिए ताकि ईश्वर की कृपा आप पर भी हो |

दान देना | जैसे कि बेबीलोनिया से लेकर रोम तक के निवासी करते थे | वह अपने आमदनी का दसवां हिस्सा ईश्वर की सेवा में अर्पित किया करते | दान देना पैसे से ही रिलेटेड नहीं होता बल्कि यह अच्छे विचारों का दान भी हो सकता है | किसी बुरे व्यवहार वाले व्यक्ति के लिए आप अपने अच्छे विचारों का दान दे सकते हैं | अच्छे विचारों का दान मतलब कुछ वक्त के लिए उस इंसान या काम के लिए भगवान से प्रार्थना करना |

बाद में फिर वह काम शुरू करें | कभी भी अपना मन मार कर दान ना दे | नहीं तो , आपका मस्तिष्क ईश्वर की प्रचुर दौलत से जुड़ नहीं पाएगा और धन आपकी तरफ आकर्षित नहीं होगा |जब हम रिश्तेदारों की मदद करते है और गरीबों को दान देते हैं तब आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप उनकी पहली शक्ति न छीने |

उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा , अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन द्वारा समस्याओं से उबरने की प्रेरणा न छीने | जब लोगों को बार-बार मदद मिलती है तो वह परावलंबी हो जाते हैं |

“अमीर लोग ज्यादा अमीर बनते हैं “- इस अध्याय में उन्होंने बताया कि जैसे जमीन में बोया हुआ एक बीज भी ढेरों बीज का उत्पादन करता है वैसे ही अमीर लोग असीमित अमीरी पर ध्यान केंद्रित करते हैं | इसीलिए उनके पास और और ज्यादा पैसा आते रहता है | और परिणामतः वह और ज्यादा अमीर बन जाते हैं |

आप अपना नजरिया बदलने से अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते हैं | कभी – कभी कुछ लोग उनके व्यवसाय में क्या करते हैं कि ,लोगों के अज्ञान का फायदा उठाते हैं | छलपूर्ण सौदे करते है | शॉर्टकट अपनाते हैं | दूसरों को धोखा देते हैं | दूसरों के दौलत और कमाई से उनके मन में जलन पैदा होती है | इससे उन्हें फायदा तो होता ही नहीं बल्कि बहुत ज्यादा नुकसान होता है | ईश्वर के पास इतना सारा खजाना है कि वह कभी खत्म ही नहीं होता | इसलिए आपको दूसरों का हिस्सा छीनने की कोई आवश्यकता नहीं | इसके बजाय आप सृजनात्मक और सहयोगी बन जाए | इस तरह अपना नजरिया बदलने से आप अपनी आमदनी और खुशियों को बढ़ा सकते हैं |

कल्पना करना हमारे दिमाग की मूलभूत शक्तियों में से एक है | यह एक शक्तिशाली औजार है | इसका उपयोग सभी महान वैज्ञानिक , कलाकार , भौतिक शास्त्री ,बिजनेसमैन और लेखक करते हैं | वह अपनी कल्पना की शक्ति से उनको सच मानने की कगार तक सोचते हैं जिससे उन्हे प्रकृति की शक्ति उजागर करने की शक्ति मिलती है | इन्हीं लोगों में से एक थे थॉमस अल्वा एडिसन और न्यूटन | इन की कल्पना शक्ति के बारे में आप रोंडा बर्न द्वारा लिखित “सीक्रिट” इस किताब मे पढ़ पाओगे |

इस तरह आपको बाकी सारे अध्याय जैसे की –

मूर्त दौलत कैसे उत्पन्न करें ?

सारा व्यवसाय ईश्वर का है |

वृद्धि का नियम |

कल्पना के चित्र और संपन्नता |

कृतज्ञ हृदय संपन्नता को आकर्षित करता है |

आप सभी परिस्थितियों से ऊपर उठ सकते हैं |

हर चीज के लिए धन्यवाद दे |

आपके शब्दों की शक्ति द्वारा दौलत के चमत्कार | इनके बारे मे भी आप पढ़ पाओगे |

क्या आपको पता है कि हमारे शब्दों में कितनी जबरदस्त शक्ति होती है ? आप जो विचार करते हैं | वही आपके शब्द होते हैं | इसीलिए सही समय पर सही बात करना बहुत जरूरी होता है | शब्द शक्ति परमाणु हथियार से भी ज्यादा ताकतवर है | यह उपचारक भी हो सकती हैं | स्वास्थ्य वर्धक भी हो सकती हैं |

शब्द शक्ति के बारे में डिटेल में पढ़ने के लिए किताब जरूर पढे | किताब मे और भी बहुत सी चीजों के बारे में बताया गया है जो आपके पास है | बस .. आपने उन पर कभी ध्यान ही नहीं दिया | किताब पढ़ने के बाद आपको आपके पास के धन संपत्ति की प्रचुरता का पता चलेगा | जिसे आप सही से इस्तेमाल करना सीख जाओगे और अपनी आर्थिक उन्नति करोगे | आपकी आर्थिक उन्नति के लिए हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं | मिलते हैं और एक नई किताब के साथ अब तक के लिए धन्यवाद !

Check out our another blog post AAP KE AVCHETAN MAN KI SHAKTI

Check out our youtube channel 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *