अ प्रिझनर ऑफ बर्थ
जेफ्री आर्चर द्वारा लिखित
रिव्यु –
यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है | किताब की कहानी २५% जेल के अन्दर ,२५% जेल के बाहर और ५०% कोर्ट रूम में घटित हुई है | इसे सच मत समझिएगा | यह एक काल्पनिक कथा है पर कही न कही असलियत की छटाए अपने आप में समेटे हुए है | कहानी इंग्लैंड की पार्श्व भूमि पर लिखी गई है | कहानी पढ़कर आप अच्छे से जान सकेंगे की अदालतों में काम काज किस तरह होता है | वकीलों की , सरकारी वकीलों की , ज्यू री की क्या भूमिकाये होती है |
कहानी में वर्णित बेलमार्श जेल कितनी कड़ी सुरक्षा वाला है | वहा के कैदी रोजमर्रा में कैसे जीवन जीते है ? उनके अधिकार क्या होते है ? कहानी के सारे के सारे वकील बेहद हुशार है | स्विस बैंक के लोग भी बहुत हुशार बताये गए है जो अपने ग्राहक को उम्दा कोटी की सर्विस देते है | कहानी वाले इंग्लैंड में कोई भी व्यवहार हो फर्म के जरिये ही होता है | वहां सब के लिए अपने – अपने अधिकार है | वहां हर व्यक्ति नियम का कडाई से पालन करता है |
ofcourse अपवाद हर चीज का होता है | कुछ लोग नियम से परे काम करते है | किताब बहुत अच्छी तरह अनुवादित की गई है | लगता ही नहीं की यह मुलतः अंग्रेजी में लिखी गई होगी | किताब की प्रिंटिंग और भाषा दोनों ही बहुत अच्छी है | अब जब भी आप किताब पर मेहता पब्लिशिंग हाउस देखे तब बिना कोई टेंशन लिए वह किताब आप पढ़ने के लिए उठा सकते है | कहानी के कुछ संवाद बहुत ही मजेदार है जो विषय को हल्का – फुल्का करने में मदद करते है | इस बढ़िया किताब के लेखक है – जेफ्री आर्चर
मराठी अनुवाद – लीना सोहोनी
प्रकाशक – मेहता पब्लिशिंग हाउस
पृष्ठ संख्या – 592
उपलब्ध – अमेज़न और किनडल ( मराठी और अंग्रेजी में )
कहानी हर एक पात्र के डिटेल के साथ लिखी गई है जिससे वह आप को जीते जागते महसूस होंगे | लेखक खुद भी जेल यात्रा कर आये है इसलिए शायद उन्होंने जेल के अन्दर के जीवन को इतने बारीकी से गढ़ा है | कहानी इतनी अच्छी है की यह हर वक्त आप को अपने से चिपकाये रखेगी | इसी अच्छे कथानक की वजह से हमें पता ही नहीं चला की यह किताब लगभग ६०० पृष्ठों की है | हम पढ़ते ही गए – पढ़ते ही गए…….
आखिर में देखा तो किताब इतने सारे पृष्ठों की दिखी | हम खुद ही एक दुसरे को देखकर मजाक में कह उठे , “ इतनी लम्बी किताब पढ़ ली | पता ही नहीं चला ”|
लेखक के बारे में जानकारी किताब के शुरुवात में ही दी गई है | आप उनके परिचय को एक बार जरूर पढ़े | उनके बारे में और जानकारी चाहिए तो उनकी वेबसाइट का एड्रेस भी वहां दिया है | जब वह बिज़नस में दिवालिया हो गए थे तो अपना कर्जा चुकाने के लिए उन्होंने “Not a penny more ,not a penny less” यह नॉवेल लिखा | जो एक ही साल में 17 देशो में बिक गया | यह नॉवेल हिंदी में , “मिलियन डॉलर की हेराफेरी” इस नाम से अनुवादित किया गया है |
इसका सारांश भी हमारी साईट पर उपलब्ध है | उसे भी एक बार जरूर देखे | उनका यह दूसरा नॉवेल पढ़ के हम तो उनके फैन हो गए है वैसे हमें बहुत कम लेखको की किताबे और भाषा शैली पसंद आती है | मिलियन डॉलर की हेराफेरी किताब पर सीरियल (अंग्रेजी में ) भी बन चुकी है |
प्रस्तुत किताब का नाम लेखक ने बहुत ही सोच समझकर रखा है | इसका मतलब की किसी इंसान को किसी गुनाह की वजह से सजा न मिलना जन्म से उसके साथ जो विषमताए जुड़ जाती है उसकी वजह से उस को हर कदम पर समाज की तरफ से तकलीफ मिलना | यह बात इस कहानी के नायक पर सौ फी सदी लागू होती है क्योंकि वह गरीब बस्ती में रहनेवाला , एक अनपढ़ और छोटे तबके का आदमी है | उसके खिलाफ गवाही देनेवाले चारो उच्चभ्रू परिवार से ताल्लुक रखते है |
कहानी का नायक बेक़सूर होते हुए भी समाज उसकी बात न मानते हुए , उन चार लोगो की बात को तवज्जो देता है जिस कारण बिचारा आजीवन कारावास की सजा पाता है | इन सारे वाकयो के दौरान उसकी प्रियसी और उसका वकील उसके साथ खड़े रहते है क्योंकि उनका पूरा यकीन है की वह बेकसूर है | एक अजब ही परिस्थिती में वह बाहर आता है ताकि वह खुद को निरपराध साबित कर के गुनाहगारो के असली चेहरे अदालत के सामने ला सके | आइये इसी के साथ देखते है इसका सारांश…………………………..
सारांश –
यह कहानी शुरू होती है एक बार से जहाँ बेथ , डेनी और उसका भाई बर्नी सेलिब्रेशन करने जाते है | अब आप सोचेंगे की किस बात का सेलिब्रेशन !!!! तो उस दिन डेनी ने बेथ को शादी के लिए प्रपोज किया रहता है | बर्नी और डेनी बचपन से ही जिग्री दोस्त है और बर्नी के पिता के गेराज में दोनों मेकेनिक का काम करते है | बर्नी के पिताजी उनके बाद उनका गेराज डेनी के नाम करनेवाले रहते है |
अब बार में जब यह अपने सेलिब्रेशन में मगन रहते है तभी उनके बाजु में बैठे चार लोग बेथ पर गंदे कमेंट करने शुरू करते है जो लगातार होते ही रहते है | झगडा होने की आशंका पाकर डेनी और बेथ , बर्नी को साथ में लेकर बार के पीछेलेवाले रस्ते से बाहर जाते है | बाहर जाकर गली में बर्नी का खून हो जाता है | डेनी पर अपने मित्र के खून का इल्जाम लगता है और गवाही देनेवाले वही चार लोग रहते है जो बेथ पर तंज कस रहे थे | उसमे से एक है प्रसिद्ध वकील स्पेंसर क्रेग , लोकप्रिय अभिनेता लॉरेंस डेवेनपोर्ट , एक उच्चकुलीन प्रतिष्ठित व्यक्ति टोबी मोर्टीमोर , प्रसिध्द फर्म का पार्टनर जेराल्ड पेन | यह एक छुपे समिति के मेम्बर है जिसका ब्रीदवाक्य है , “ एक के लिए सब , सब के लिए एक ”|
अब क्योंकि उन्होंने क्रेग को बर्नी का खून करते देखा था फिर भी वह अपनी इस शपथ के चलते स्पेंसर क्रेग का साथ देते है | खुद बर्नी ने मरते वक्त बेथ को स्पेंसर क्रेग का नाम बताया था चूँकि बेथ खून होते वक्त वहां मौजूद नहीं थी फिर भी वह बर्नी के आखिरी शब्दों पर भरोसा कर के क्रेग का नाम अदालत में सब को बताती है | फिर भी उस पर कोई यकीन नहीं करता है और डेनी को आजीवन कारावास की सजा हो जाती है | बेथ कुछ देर के लिए हिम्मत हार जाती है | उसके बाद डेनी के आझादी के लिए वह अलग – अलग न्यायालयों में दस्तक देती है | स्पेंसर क्रेग इतनी आसानी से इसलिए बच जाता है क्योंकि वह एक शातिर वकील है |
पुलिस और अदालत की कार्यवाही को बहुत अच्छे से जानता है | प्लस उसके तीनो दोस्त उसकी तरफ से गवाही देते है और मौकाए वारदात से उसका घर कुछ ही दुरी पर होता है जिससे उसको खून करने के बाद कपडे बदलकर आने का मौका भी मिल जाता है |
इस काम में वह बार के मालिक और इन्वेस्टीगेशन पुलिस ऑफिसर को अपने साथ मिला लेता है | अब इधर डेनी की कहानी शुरू होती है | उसकी रवानगी ऐसी कड़ी सुरक्षावाली जेल में होती है जहाँ से आज तक कोई भी कैदी भाग नहीं सका | उसको ऐसे दो लोगो के साथ रखा जाता है जहाँ एक पढ़ा – लिखा आर्मी ऑफिसर है जो हमेशा अपनी डायरी में रोजमर्रा की बाते पुरे तपसिल के साथ लिखा करता है | जिसके पास वंश परंपरागत “सर” का ख़िताब है |
दूसरा जो शरीर से बहुत ही भारी भरकम है , जो हमेशा सोता रहता है | आर्मी अफसर का नाम “निकोलस” यानि निक है जो जेल की लाईब्ररी में ग्रंथपाल है | डेनी की इनके साथ गाढ़ी मित्रता हो जाती है | निक डेनी को पढ़ा लिखाकर एक अनपढ़ , गवार से जेंटलमेन में तबदील कर देता है | डेनी जब निक जैसी हेयर स्टाइल बनाता है तब डेनी को ही बहुत सारे लोग निक समझ लेते है | वे दोनों एक जैसे ही दिखते है |
निक को सिर्फ उसके गले में लटकनेवाली चाबी की वजह से ही पहचाना जा सकता है जो उसे उसके दादाजी ने दी है | जो एक ज़माने में बड़े ही अमीर व्यक्ति हुआ करते थे | जिनका स्विस बैंक में अकाउंट था | जिनका पोस्ट स्टाम्प का संग्रह दुनिया में अव्वल नंबर पर है जिसकी कीमत करोडो में है | उसी संग्रह की यह चाबी है |
बेथ की अपनी कोशिशे चल रही है | वह बीच – बीच में डेनी से मिलने भी आती रहती है | केस के ही चक्कर में चार गवाहों में से एक टोबी मोर्टीमोर इनके ही जेल में आता है | उसे नशा करने की आदत रहती है | उसी के मुह से डेनी का जेल का मित्र क्रेग के खिलाफ बयान रिकॉर्ड कर लेता है | इसके कुछ ही दिनों में नशे के अभाव में टोबी की मौत हो जाती है | इसी रिकार्डेड टेप को हासिल करने के लिए स्पेंसर क्रेग जेल के ही एक खतरनाक कैदी को काम में लगाता है |
अब चूँकि डेनी और निक एक जैसे दीखते है | वह गलती से डेनी की जगह ,निक का खून कर देता है | अब आप यह पढ़कर जानिए की यह परिस्थितिया कैसे बनती है | निक के गले की चैन और चाबी कहाँ रहती है जिसे वह अपने से कभी अलग नहीं करता है | जो निक की पहचान है | निक अब कुछ ही दिनों में रिहा होनेवाला रहता है | डेनी , निक की जगह लेकर बाहर आ जाता है | अब डेनी वही चीजे करता है जो निक करनेवाला होता है क्योंकि अब डेनी ही निक है | निक के चाचा ने निक की सारी संपत्ति धोके से हड़प ली है | अब डेनी को निक की यह लड़ाई भी लड़नी है और अपनी भी …..
डेनी को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए पैसो की जरुरत है | वह निक के हक़ की लड़ाई निक के ही वकील के साथ मिलकर जीत लेता है | परिणाम , निक के दादाजी की करोडो की संपत्ति उसे मिल जाती है | कहानी का यह पार्ट लेखक ने बहुत – बहुत अच्छी तरह गढ़ा है | अब डेनी अपने दुश्मनों की तरफ मुड़ता है | वह लॉरेंस डेवेनपोर्ट और जेराल्ड पेन को तो अच्छा सबक सिखाता है |
उसके लिए वह क्या – क्या चले चलता है ? किस तरह चक्रव्यूह रचता है ? यह आप जरूर जरूर पढ़े ! लेकिन वह स्पेंसर क्रेग का कुछ भी बिगाड़ नहीं पाता | क्रेग डेनी को पहचान जाता है और पुलिस को उसकी असलियत बता देता है | एक बार फिर पुलिस डेनी को फरार होने के केस में गिरफ्तार करती है और फिर से शुरू होता है अदालती ड्रामा………
अब आप ही पढ़कर जानिये , डेनी और बेथ को न्याय मिलता है की नहीं | वह तीनो अपना गुनाह कबूल करते है की नहीं !!!!!!!!! क्रेग की असलियत सब के सामने आती है की नहीं ! कहानी सचमुच बहुत , बहुत , बहुत अच्छी है | आप इसे जरूर पढ़िए |
धन्यवाद !
Wish you happy reading…….
Check out our other blog post TWELVE RED HERRINGS
Check out MILLION DOLLAR KI HERAFERI on our youtube channel