PREM KI PAANCH BHASHAYEN REVIEW HINDI

प्रेम की पाँच भाषाए

गैरी चैपमेन द्वारा लिखित

रिव्यु –

    जब हम बिज़नस सेमीनार सुन रहे थे तो उन व्यक्ति ने इस किताब का जिक्र किया | उन्होंने कहाँ की बाहर की दुनिया में चाहे वह बिज़नस हो ,नौकरी हो ,या अन्य कोई काम हो | एक व्यक्ति तभी सफल हो सकता है जब उसके घर के रिश्ते अच्छे हो | खासकर उसके जीवनसाथी के साथ…….

तो इस तरह यह किताब हमारे पढने में आयी | सच मानिये किताब सचमुच बहुत अच्छी है | इससे आप को आप के जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत बनाने में काफी आसानी होगी……. | इसलिए हमें लेखक का भी धन्यवाद करना ही चाहिए | उन्हें हमारी तरफ से बहुत – बहुत धन्यवाद !

यह अंग्रेजी की बेस्ट सेलिंग किताब five love languages का हिंदी अनुवाद है | जिसके लेखक है –

लेखक – गैरी चैपमेन

हिंदी अनुवाद – डॉ. सुधीर दीक्षित

प्रकाशक – मंजुल पब्लिशिंग हाउस

पृष्ठ संख्या – २०२

उपलब्ध – अमेज़न , किनडल

इसमें पुरे १४ चैप्टर है | लेखक का कहना है की प्रेम की पाच भाषाए होती है जिन्हें जानने के बाद हर एक व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखी हो जायेगा | वह पाच भाषाए इस प्रकार है –

सकारात्मक शब्द

प्रतिबद्ध समय

उपहार लेना

सेवा के कार्य

शारीरिक स्पर्श

उपर्युक्त आप के जीवन साथी की प्राथमिक प्रेम भाषाए हो सकती है | इन्ही भाषाओ को उन्होंने अलग – अलग उदाहरण देकर समझाया है जैसे –

किताब का पहला ही चैप्टर आप को सोचने पर मजबूर कर देता है जैसे “शादी के बाद प्रेम कहाँ चला जाता है ?” जब लड़का या लड़की को किसी से प्यार हो जाता है तो वह प्रेम में पागल क्यों हो जाते है ? एक दुसरे की कमियों को नजरंदाज क्यों करते है ? जब यही दो व्यक्ति शादी करते है तो कुछ सालो बाद बात तलाक तक क्यों पहुँच जाती है ? या इन दोनों के बीच इतना तनाव क्यों हो जाता है जैसे की यह दो दुश्मन हो ! लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहते हो |

    क्या आप ऐसे जीवनसाथी से प्यार कर सकते हो जिससे आप बेइंतहा नफरत करते हो ? इन सारे सवालो के जवाब आप को इस किताब मे मिल जायेंगे | लेखक एक डॉक्टर है | बहुत सारे लोगो के साथ बातचीत कर के ,बहुत सारे जगह पर सेमीनार लेकर उन्होंने इन भाषाओ को खोजा है | इस किताब में और भी बहुत कुछ है जिसे जानना बाकि है | उसे हम सारांश में देखते है –

सारांश –

    महिला या पुरुष दोनों में से किसी एक को सकारात्मक शब्द सुनने अच्छे लगते है जब भी वह कोई कार्य करे | प्रतिबध्द समय मतलब पति या पत्नी में से कोई एक खुद के लिए निश्चित समय चाहता हो | उपहार देना भी अपने जीवन साथी के लिए प्यार दर्शाने का एक तरीका हो सकता है बशर्ते आप का जीवनसाथी इन चीजो को पसंद करता हो | पत्नी दिनभर घर के काम करती है अगर पति छुट्टी के दिन उसके लिए घर का कोई काम कर दे तो उसे लगेगा उसका पति उसे प्यार करता है |

      सेवा के कार्य का यही मतलब है | शारीरिक स्पर्श के लिए लेखक ` ने किताब में एक उदाहरण दिया है – जब एक महिला को बच्चा होनेवाला था तो उसका पति बच्चा होने तक रुका | बाद में सॉफ्ट बॉल खेलने चला गया | जब उसी महिला की माँ का देहांत हुआ तो वह क्रियाकर्म होने के बाद फिर से सॉफ्टबॉल खेलने चला गया | इससे वह महिला बहुत आहत हो गई | उसने यह दो प्रसंग अपने पति को कभी भुलने नहीं दिए | वह चाहती थी की उसका पति फिजिकली प्रेजेंट रहकर उसका साथ दे | चूँकि महिलाये बहुत भावुक होती है |

         हर भावनात्मक क्षण के वक्त उन्हें अपने जीवनसाथी की जरुरत होती है | जब की पुरुष भावनाओ से कोसो दूर होते है | वह इन बातो को समझ नहीं पाते | इन बातो को अध्ययनो द्वारा साबित करने वाली किताब का सारांश हम इसके बाद के ब्लॉग में दे रहे है | उसे भी आप जरूर पढ़े | यह किताबे आप को आप के जीवनसाथी के साथ ना सिर्फ आप के रिश्ते मजबूत बनाने में आप की मदद करेगी वरण अपने बच्चो के साथ , कलीग्ज के साथ भी आप के रिश्ते आनंददायक रहेंगे | यह दोनों किताबे आप को एक अच्छा बिज़नस लीडर बनाने भी सहाय्यक होगी |तो पढ़िए जरूर…….

धन्यवाद !

Wish you happy reading…….

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *