हीरो बुक रिव्यु
– यह सीक्रेट सीरिज की चौथी बुक है जिसे लिखा है रोंडा बर्न ने | इस बुक को प्रकाशित किया है मंजुल पब्लिशिंग हाउस ने | इसका पहला एडिशन २०१४ में निकला था | इस किताब का हिंदी अनुवाद डॉ. सुधीर दीक्षित ने किया है | यह किताब हिंदी ,अंग्रेजी और मराठी में उपलब्ध है | आप इस किताब को अमेज़न से खरीद सकते है | इस किताब में उन लोगो का समावेश किया गया है जिन्होंने सपने देखे और ब्रह्माण्ड के नियम के अनुसार काम करके अपने सपनो को सच करके दिखाया और दुनिया की नजरो में हीरो बन गए | मैं भी ऐसा चाहता हु की मैं ऐसा कोई काम करू की मेरा नाम भी इस किताब में एक हीरो के तौर पर शामिल हो जाये | अपने सपनो को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहिये | तो चलिए देखते है इसके सारांश में क्या है …………
यह किताब चार भागो में बाटी गयी है | ( सपना , हीरो , खोज और विजय ) |
इसमें ऐसे लोगो के बारे में बताया गया है जिन्होंने सीक्रेट को उपयोग में लाकर अपने सपनो को सच किया | पहले उन्होंने सपना देखा की असल में उनको अपने जीवन में क्या चाहिए जो उनको ख़ुशी दे | बाद में उन्होने सोचा, दिल से सोचा , दिमाग से सोचा अपने सपने पर विश्वास किया | उसको कल्पनाओ में जिया | अपने सपने के प्रति वह पूरी तरह समर्पित रहे और अंत में उन्होंने अपने सपने पर विजय हासिल की जैसे की मूवी हीरो ,इतने सारे कठिनाईयों के बाद भी अंत में विजय हासिल कर लेता है | बिलकुल उसी तरह , फर्क सिर्फ इतना है की यह रियल लाइफ हीरो है | इसमें लीज मरे का उदाहरण है जो अमेरिका से है | उन्होंने बताया की कैसे वह सीढियों पर सोती थी , दुकानों से खाना चुराती थी फिर भी हार्वर्ड युनिवर्सिटी में पढने के सपने को सच कर दिखाया | इतने सारे उदाहरनो में से मुझे यह अभी भी याद है | जब भी “हीरो” बुक का जिक्र होता है मुझे यह उदाहरण याद हो आता है | यह किताब पढके खुद के अन्दर , कुछ कर गुजरने का जज्बा उभर आता है | यह किताब पढ़कर कोई भी व्यक्ति खुद के अन्दर कौनसी खुबिया है उन्हें ढूँढने लग जाता है | फाइनली यही कहूँगा की आप को यह किताब एक बार अवश्य पढनी चाहिए | हो सकता है यह किताब आप ही के लिए बनी हो | नेक्स्ट हीरो आप ही हो ………
धन्यवाद् !
Wish u happy reading …………