बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी
जोर्ज एस. क्लासन द्वारा लिखित
रिव्यु –
“बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी” यह अंग्रेजी किताब The Richest Man in Babylon का हिन्दी अनुवाद है | यह जॉर्ज एस. क्लासन द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध किताब है | यह किताब प्राचीन बेबीलोन के काल्पनिक पात्र अरकाद की कहानियों के माध्यम से वित्तीय सफलता के सिद्धांतों को सिखाती है |
अरकाद एक गरीब मुंशी था जो अपनी बुद्धिमत्ता और सही वित्तीय सिद्धांतों का पालन कर के बेबीलोन का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया था |
प्रस्तुत किताब मे धन कमाने के , उसे बचाने के और बढ़ाने के प्राचीन सिद्धांत बताए गए हैं |
यह किताब आप को बताती है कि धन किस्मत से नहीं, बल्कि सही वित्तीय सिद्धांतों को सीखने से और लागू करने से आता है | यह किताब आज भी व्यक्तिगत वित्त और धन प्रबंधन के लिए एक मार्गदर्शक बनी हुई है | प्रस्तुत किताब के –
लेखक है – जोर्ज एस. क्लासन
हिंदी अनुवाद – डॉ. सुधीर दीक्षित
प्रकाशक – मंजुल पब्लिशिंग हाउस
पृष्ठ संख्या – १२४
उपलब्ध है – अमेजन और किन्डल पर
किताब १९२० के दशक में लिखी गयी थी लेकिन इसमें लिखे धन के रहस्य आज भी उतने ही काम करते है जितने की १९२० के दशक में करते थे |
सारांश –
इस किताब की शुरुवात होती है बंजिर नाम के एक रथ तैयार करनेवाले व्यक्ति से जो प्रसिद्ध अमीर शहर बेबीलोन का निवासी है पर वह गरीब है | वह सोचता है की वह इतनी मेहनत करता है लेकिन वह गरीब क्यों है ? क्यों उसके पास सोने के सिक्को से भरी थैली नहीं है ? जिसमे वह सोने के सिक्को की खनखनाहट सुन सके | इसलिए वह अपने मित्र कोबी के साथ जो की उसकी ही तरह गरीब है अमीर बनने का रहस्य जानने के लिए बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी अरकाद के पास जाते है | जो की बेबीलोन के सम्राट से भी ज्यादा अमीर है | अब वह सम्राट की आज्ञा के अनुसार सम्पूर्ण बेबीलोन को अमीर बनाने के लिए सौ लोगो को इकठ्ठा कर के उनको अपने अमीर बनने के और सदा अमीर बने रहने के रहस्य बताता है | उसमे से पहला है की –
१- अपने कमाई का दसवा हिस्सा अपने खुद के लिए बचाके रखो | बाकि नब्बे प्रतिशत पैसो से अपना खर्च चलाओ |
२- अगर
आप पर कर्ज बढ़ गया है फिर भी अपने कमाई का दसवा हिस्सा अपने लिए बचाकर रखो | २० प्रतिशत पैसो से अपना कर्ज चुकाओ | ७० प्रतिशत पैसो से अपना खर्च चलाओ |
३- इसमें धन के सम्बन्ध में पांच रहस्य बताये गए है |
४- अपने खाली पर्स को मोटा करने के उपाय भी बताये गए है |
और भी तीन ,चार व्यापारियो की कहानी इसमें बताई गई है जो की गुलाम थे पर फिर भी इन सारे रहस्यों की वजह से एक दिन स्वतंत्र व्यक्ति बने और एक दिन बेबीलोन के सबसे अमीर व्यक्तिओ में शुमार हो गए | किताब का आखिरी पन्ना आते – आते यह पता चलता है की यह सारी कहानिया असली थी जो आज के युग के वैज्ञानिको को बेबीलोन की खुदाई में मृदापत्र पर लिखी मिली | अब आप लोग सोचेंगे की जो रहस्य आठ हजार साल पहले काम करते थे क्या वो आज भी काम करेंगे ? जी , हाँ वह आज भी काम करेंगे क्योंकि सूरज वही है जो हजारो साल पहले उगता था और चाँद , धरती , समुन्दर भी वही है | सिर्फ हमारी जनरेशन बदली है , रहस्य नहीं |
इसीलिए इन रहस्यों का उपयोग इस किताब के लेखक जोर्ज. क्लासन ने किया | १८७४ मे जन्मे क्लासन ने स्पेनिश , अमेरिकन युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना में काम किया | बाद में उन्होंने अपनी एक कंपनी स्थापित की | वह एक सफल व्यवसायी थे | १९२६ में उन्होंने बचत और आर्थिक सफलता की कहानी लिखी | जिसके पात्र प्राचीन बेबीलोन के थे | इन कहानियो को बैंको तथा बीमा कम्पनियों ने बड़ी संख्या में अपने ग्राहकों में बांटा | लाखो लोगो ने इन कहानियो को पढ़ा और इनसे लाभ उठाया | तो आप भी इस किताब को जरूर ,जरूर पढ़िए | हमें यह किताब बहुत अच्छी लगी |
हमारी तरफ से यह मोस्ट रेकमंडेड बुक है | ऐसे ही पैसो के प्रबंधन से जुडी “ रिच डैड ,पूअर डैड ” और धन के रहस्यों से जुडी “ शक्ति ” यह किताब भी आप एक बार जरूर पढ़िए | इनका सारांश भी हमारे “ सारांश बुक ब्लॉग ” पर आप को मिल जायेगा | तो इस लॉकडाउन में इन तीनो किताबो को आप जरूर पढ़िए और बाद में इसी ज्ञान का उपयोग कर के अपने धन को बढाइये | तब तक पढ़ते रहिए | खुशहाल रहिए | मिलते है और एक नई किताब के साथ | तब तक के लिए ….
धन्यवाद !
Check out our other blog post RICH DAD POOR DAD
Check out AMEERO KE PAANCH NIYAM on our youtube channel