RICH DAD POOR DAD REVIEW SUMMARY HINDI

saranshbookblog richdadpoordadhindi

                                                           रिच डैड पूअर डैड

                      रॉबर्ट कियोसाकी द्वारा लिखित 

रिव्यू –

रिच डैड पुअर डैड विश्व प्रसिद्ध किताब है जिसे रॉबर्ट कियोसाकी और शेरोन लेक्टर ने मिलकर लिखा है | यह किताब लोगों को धन के प्रबंधन के बारे मे बताती है |
किताब का प्रकाशन पहली बार सन 1997 में हुआ था और तब से ही दुनिया भर के लाखों लोग इसे एक मार्गदर्शक के रूप मे देखते है | यह किताब दो पिताओं की कहानियों के द्वारा धन प्रबंधन के ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालती है |
प्रस्तुत किताब दोनों पिताओं द्वारा दी गई सलाहों की तुलना करती है और दिखाती है कि कैसे पारंपरिक शिक्षा प्रणाली अक्सर हमें पैसे के बारे में आवश्यक ज्ञान नहीं देती है |
किताब का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत यह है कि “अमीर लोग संपत्ति खरीदते हैं जबकि गरीब लोग देनदारियां खरीदते हैं जिन्हें वे संपत्ति समझते हैं |
स्पष्ट तौर पर यह कहा जा सकता है की संपत्ति वही जो आपकी जेब में पैसा डाले और देनदारियां वह हैं जो आपकी जेब से पैसा निकाले | उदाहरण के तौर पर एक बड़ा सा मकान और एक महंगी कार जिसकी EMI चुकानी पड़े |
लेखक पारंपरिक सोच के विपरीत जाकर यह सीखाते है की लोगों को अपनी नौकरियों पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहना चाहिए | उसके के बजाय ऐसी संपत्तियां बनाने पर ध्यान देना चाहिए जो उनके लिए एक पैसिव इंकम (Passive Income) का सोर्स बने |
प्रस्तुत पुस्तक इस बात पर जोर देती है की धन प्रबंधन बाबत शिक्षा स्कूलों में नहीं सिखाई जाती और यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे खुद को पैसे, इनवेस्टमेंट , टैक्स और बिजनस के बारे में शिक्षित करें |
कभी – कभी लेखक वित्तीय सफलता पाने के लिए जोखिम लेना आवश्यक समझते है | बस , शर्त यही है की वह एक सोची-समझी जोखिम हो | यह किताब धन के बारे मे हमारी पारंपरिक सोच को बदल देती है | यह एक प्रेरणादायक किताब है |
रिच डैड पुअर डैड उन सभी लोगों के लिए एक जरूरी किताब है जो अपने धन के बारे मे स्वतंत्र होना चाहते है | यह किताब उन लोगों के लिए भी है जो यह समझना चाहते हैं कि अमीर लोग कैसे सोचते और काम करते हैं |
यह पैसों के मैनेजमेंट के बारे मे आपको एक नई दृष्टि प्रदान करती है जैसे की पैसे को अपने लिए काम पर कैसे लगाया जाए ? पैसा आप के लिए काम करे न की आप पैसे के लिए ….

    प्रस्तुत किताब के –

       लेखक है – रोबर्ट टी. कियोसाकी

       हिंदी अनुवाद – डॉ. सुधीर दीक्षित

        प्रकाशक है – “मंजुल पब्लिशिंग हाउस”

        पृष्ठ संख्या – २१०

       उपलब्ध है – अमेजन और किन्डल पर

इसे बहुत सारे दिग्गजों ने सराहा है | बहुतो ने कहा है की काश यह किताब उन्होंने और पहले पढ़ी होती | इस किताब में अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं दिया है बल्कि पैसे की समझ , व्यावहारिकता , पैसे की जिम्मेदारी कैसे निभाए इस बारे में प्रकाश डाला गया है जो की हर बच्चे को ८ या ९ साल की उम्र से सिखाना शुरू कर देना चाहिए ताकि वह पूरी जिंदगी अमीर रह सके | हमे यह किताब बहुत , बहुत ज्यादा अच्छी लगी | | यु. स. टुडे ने कहा भी है अगर बाकि जिंदगी आप अमीर बने रहना चाहते है तो शुरुवात इसी किताब से कीजिये | चलिए सारांश मे देखते है इसकी मुख्य बातें –

सारांश –

किताब का शीर्षक पढ कर यह मत समझियेगा की यह कोई दो डैडीयो की कहानी है | दरअसल , यह किताब लेखक ने वित्तीय प्रशिक्षण के बारे में लिखि है | जिसमे उन्होंने अपने पैसो को सही तरह से कैसे निवेश करे ? यह बताया है | पूअर डैड लेखक के पढ़े लिखे पिताजी थे | जो बहुत शिक्षित होने के बावजूद हमेशा पैसे की तंगी से लड़ते रहते थे | तो एक तरफ उनके अमीर डैड थे जो उनके पक्के मित्र माइक के पिता थे | जिन्हें लेखक अमीर डैडी कहकर पुकारते थे |

लेखक के अमीर पिता बहुत पढ़े लिखे नहीं थे पर पैसो को कैसे यूज किया जाये और लोगो से अपने लिए कैसे काम लिया जाये ? यह वह बखूबी जानते थे | इसी की बदौलत एक दिन वह हवाई के सबसे अमीर आदमी बन गए | इसमें उनके दोनों डैडीयो के विचारो की तुलना की गयी है | बच्चो को वित्तीय प्रशिक्षण बचपन से ही देना चाहिए जो की किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं मिलता | पैसे को कैसे यूज किया जाये यह हम सिर्फ अपने अनुभवों से और थोड़ी सी मेहनत कर के सिख सकते है | कैसे ? यह इस बुक में दिया गया है |

जहाँ हर तरफ अभी बेरोजगारी है वहा यह किताब आपको अपने पैसे सहीं से यूज करने में मददगार साबित होगी ………..

जब कोई भी कंपनी नौकरी मे कटौती करती है तो बहुत से लोग बेरोजगार हो जाते है तब वह जिस परिस्थिति से लड़ते है उस परिस्थिति से कैसे निबटा जाये ? इस बारे में भी उन्होंने बताया है | लेखक का कहना है की अगर आप सुबह उठकर , तैयार होकर नौकरी करने जाते है तो आप पैसे के लिए काम कर रहे है न की पैसा आपके लिए काम कर रहा है | अमीर लोगो के लिए पैसा काम करता है | कैसे ? इसके ऊपर उन्होंने एक पूरा चैप्टर लिखा है | जो उनके अमीर डैडी द्वारा सिखाया हुआ एक सबक था |

ऐसे छः सबक इस किताब में बताये गए है | अपने पैसो को कहा – कहा निवेश करे इसके बारे में उन्होंने बताया है | बहुत से लोग अपने घर निर्माण पर बहुत सारे पैसे खर्च करते है और उसको ही अपनी संपत्ति मान बैठते है | इस बात को उन्होंने सरासर गलत बताया है | इसीके जैसे और दुसरे निर्णय.. लोग लेते है | वही उनके गरीबी का कारण होते है | उन्होंने एक तरीका शेयर – मार्केट भी बताया है जिसमे आज के युवा को निवेश करना चाहिए | 2015 में बैंको में कुल जमा राशी के सिर्फ 15% ही शेयर मार्केट में निवेश होता है |

यह आकड़ा हमने “ शेयर मार्केट गाइड” इस किताब से लिया है | अब तो यह आकड़ा शायद बढ़ गया हो | शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए युवाओ को उसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है इसलिए इस सारांश के बाद हम आपको “शेयर मार्केट गाइड” की भी जानकारी दे रहे है और साथ ही साथ “ थिंक एंड ग्रो रिच ” का भी सारांश दे रहे है जो रिच डैड , पूअर डैड के लेखक ने ही रेकमेंड़ की हुई बुक है | उम्मीद है उपर्युक्त सारी किताबे आपको अपने पैसे को निवेश करने के लिए ,प्रशिक्षित करने के लिए मदद करेगी और ऐसे ही बिसिनेस से जुडी मोटीवेशनल बुक हम आपके लिए लेकर आते रहेंगे | कुल मिला कर लेखक का कहना है की मालिक बनने का सोचिये | पैसो को अपने लिए काम करना बताये न की आप पैसो के लिए काम करे |

This is the most recommended book from us . you must read this book atleast once.

अगर यह बुक आपके लाइफ में थोडा भी चेंज ला सकी तो हमें जरूर बताइयेगा |

Wish you happy reading ………….

आप के लिए – आज जहाँ हर तरफ बेरोजगारी है | उस स्थिति में यह किताब आप के लिए अमृत का काम करेगी |

Check out our other blog post DHAN KAMANE KE 400 TARIKE 

Check out SHARE MARKET GUIDE on our youtube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *