जादू (The Magic ) = यह सीक्रेट सीरिज की तीसरी बुक है जिसे लिखा है रोंडा बर्न ने और प्रकाशित किया है मंजुल पब्लिशिंग हाउस प्रा.लि. ने | इसका हिंदी अनुवाद किया है डॉ सुधीर दीक्षित ने | इस पुस्तक का पहला अंक २०१३ में प्रकाशित हुआ है | यह सारी किताबे अमेज़न पे और बुक स्टोर में उपलब्ध है | यह किताब नाम की तरह ही जादुई है | पढ़ते वक्त आपको लगेगा की आप किसी जादुई दुनिया में है | जहाँ सारी चीजे कितनी आसान है | आपके पास कोई सुपरनाचुरल पॉवर है | यह किताब सीक्रेट और शक्ति से काफी अलग है | सीक्रेट की पूरी सीरिज ही बहुत अच्छी है | यह किताब भी आपको जरूर , जरूर पढ़नी चाहिए | इसमें दि गयी बातो को एक बार तो भी आजमाईए |
सारांश – जादू के सबसे पहले पेज पर लिखा है की “ इसके द्वारा तुम पूरे संसार का वैभव हासिल कर लोगे ” बाय एमरल्ड टेबलेट ( लगभग ५००० – ३००० ई.पू.) | यह एक ऐसा रहस्य है जो की पुराने प्रसिद्ध लोगो को पता था | उसी के बल बूते पर उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया | इस किताब में २८ ऐसे अभ्यास दिए है जिन्हें एक महीना करने के बाद आप अपनी मनचाही चीजो को अपनी जिंदगी में ला सकते हो | अपने जिंदगी में अपनी मनचाही चीजो को तेजी से पाने के लिए इन २८ अभ्यासों में से आप कुछ सिलेक्टेड अभ्यासों को चुन सकते हो | आप उन चीजो के बारे मे सोचते रहे और उनको प्रेम देते रहे यहाँ प्रेम देने का मतलब है की अच्छा सोचते रहे तो वह बाते आपके जिंदगी में जरूर होगी | इस किताब के आखिरी पन्ने पर आपको वह अभ्यास मिल जायेंगे और उनको किस तरीके से किया जाये वह भी आपको इसी किताब में मिलेगा | तो एक बार इस किताब में लिखि बातो को आजमाकर देखने में कोई हर्ज नहीं | मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है |
धयवाद !
Wish u happy reading………….