THE POWER BOOK REVIEW SUMMARY IN HINDI

“शक्ति”(The Power ) यह रोंडा बर्न द्वारा लिखि गयी “सीक्रेट” सीरिज की दूसरी किताब है | जो लोग सीक्रेट नहीं पढ़ पाए तो कोई बात नहीं | उनके लिए शक्ति यह किताब है क्योंकि सीक्रेट की सारी बाते इसमें सम्मिलित की गयी है | भारत में इस किताब को मंजुल पब्लिशिंग हाउस प्रा.लि. ने प्रकाशित किया है | इसका हिंदी अनुवाद किया है डॉ सुधीर दीक्षित और रजनी दीक्षित ने | यह बुक अमेज़न पे तीनो भाषाओ में उपलब्ध है | हिंदी , अंग्रेजी , मराठी में | जो भी अच्छी किताब पढ़ना चाहते उनके लिए यह एक बहुत बढ़िया किताब है | तो चलिए शुरू करते है इसका सारांश ……….

सीक्रेट की तरह ही इसमें आकर्षण के नियम के बारे में बताया गया है पर थोड़े अलग तरह से |

इसमें बताया गया की हम दिनभर में जो बातें सोचते है वह कितनी महत्वपूर्ण होती है | किसी की कही बातो पे हम जो प्रतिक्रिया देते है वह कितनी महत्वपूर्ण होती है | हमे अपने जीवन में बहुत सारा धन ,अच्छा स्वास्थ्य ,अच्छे संबंध पाने के लिए अपने विचारो को किस दिशा मे मोडना चाहिए ताकि हम अपने जीवन में यह सारी चीजे ला सके | इसमें बताया गया है की आप एक चुम्बक की तरह काम करते हो | ब्रह्माण्ड आपको वही देता है जैसे विचार और भावनाए आप ब्रह्माण्ड में भेजते हो | आकर्षण के विस्तृत अभ्यास के लिए यह एक बहुत ,बहुत बढ़िया किताब है | खास बात यह है की यह कोई किताबी बात नहीं है | असल जीवन में यह काम करती है अगर आप इसे सही तरह आजमाए तो ……..

आज ही यह किताब खरीदने की तयारी कीजिये और अपने जीवन के हर एक मुश्किल का समाधान पाइए…….

धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *