VISHWA PRASIDDHA 101 VYAKTITVA REVIEW

 

विश्व – प्रसिद्ध १०१ व्यक्तित्व

भाग – १

रिव्यु और सारांश –

   हमने आज तक सारी किताबे बड़ो के ही काम की दी है | इसलिए सोचा की अभी चार – पांच ब्लॉग बच्चो को ही डेडिकेट करते है | आखिर बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है | इसलिए उनके लिए कुछ जानकारी वाली किताबे , तो कुछ स्टोरीज की , तो कुछ अच्छे व्यवहार व आदते सिखानेवाली किताबे हम उनके लिए लेकर आ रहे है | उम्मीद है की बच्चे , दिनभर मोबाइल और विडियो गेम्स खेलने के बजाय थोडा समय किताबो को देंगे |

तो , यह पहली किताब हमारे नन्हे दोस्तों के लिए है जिसका नाम है – विश्व प्रसिद्ध १०१ व्यक्तित्व जिसके लेखक है अजय कुमार कोठारी |

प्रकाशक – पुस्तक महल , पहला संस्करण २०१० का है |

पृष्ठ संख्या – ११२

वैसे तो इन नामो की शृंखला अनंत है इसलिए लेखक ने इन किताबो को तीन भागो में लिखा है | उसमे से यह पहला भाग है |इसमें कुल मिलाकर १०१ व्यक्ति है जिनके नामो के साथ – साथ उनका जन्मदिन और मृत्यु की तारीख भी दी है |

किताब में पहले उस व्यक्ति का नाम है |उसके बाद उनकी उपलब्धि दी है | उनकी जन्म और मृत्यु की तारीख के साथ – साथ उनके चित्र भी दिए है | जिससे आप थोडा आकलन कर पाएंगे की वह कैसे दिखते होंगे | इसके बाद उनका संक्षिप्त में जीवन इतिहास दिया है |

इसमें भगवान गौतम बुद्ध , तुलसीदास , हमारे देश की प्रधानमंत्री ,श्रीमती इंदिरा गाँधी , उनके पिताजी और हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री , पंडित जवाहरलाल नेहरु , हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन , मदर टेरेसा , मार्टिन ल्युथर किंग और ऐसे ही १०१ व्यक्तियो का समावेश है |

अब आप कहेंगे की आप को किताब पढने की क्या जरुरत है | यह सब तो नेट पर मिल ही जाता है | लेकिन आप को एक बात बता दे की नेट पर हम वही जानकारी सर्च कर सकते है जिसके बारे में हम जानते है | किताबे पढने से हमें नयी – नयी जानकारिया हासिल होती है |

आशा है की आप किताबे पढेंगे और अपना ज्ञान बढ़ाएंगे | और हाँ, जब भी स्कूल शुरू होगे और आपका फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन होगा तो आप इसमें से कोई रोल प्ले करेंगे और पहला प्राइज जीतेंगे |

इस किताब के बाद हम आप के लिए जी. के , साइंस और ऐसे ही ज्ञान से भरपूर किताबे लेकर आयेंगे | जिससे आप आनेवाले ओलिंपियाड में भी गोल्ड मैडल ला सके और अपने मम्मी – पापा को प्राउड फील करा सके |

तो आप के बेस्ट फ्यूचर की अभिलाषा के साथ……….

धन्यवाद !

wish you happy reading…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *