CHICKEN SOUP FOR THE SOUL BOOK REVIEW

महिलाओ की आत्मा के लिए अमृत

रिव्यु –

    आज हम आप को ऐसी किताब के बारे में बताएँगे जिसकी कहानियो ने लोगो के दिलो को छुआ , कितने ही किताब पढ़ते – पढ़ते रो दिए | कभी किसी के ख़ुशी के आंसू निकले तो किसी के आंसुओ से गम टपक पड़ा | किसी को नए सिरे से जीने की आशा मिली तो किसी ने जिंदगी में दोहराई जानेवाली अपनी गलतियां सुधारी |इतना पढ़ने के बाद आप जानना ही चाहेंगे की यह कौनसी किताब है तो उस का नाम अंग्रेजी में “चिकन सूप फॉर द विमेंस सोल” और हिंदी में “महिलाओ की आत्मा के लिए अमृत” है | यह मुख्यतः अंग्रेजी में लिखी किताब है | 

      यह न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर बुक है | जैक केनफील्ड ,मार्क विक्टर हैनसन , जेनिफ़र रीड होथोर्ण , मोर्सी शिमोफ़ यह लोग इस किताब के लेखक नहीं है बल्कि वह लोग है जिनके दिमाग में इस किताब की परिकल्पना आई | इन लोगो ने इस किताब की रूपरेखा तैयार की | किताब के लिए अच्छी कहानियाँ तलाशी | इनके साथ में इनके टीम मेम्बर है जिनका काम व नाम आप किताब के प्रारम्भिक पन्नो में पढ़ पाएंगे | इस किताब में जितनी कहानिया है उतने ही लेखक और लेखिका है | 

      कुछ के नाम आप को किताब के मुखपृष्ठ पर ही लेफ्ट – साइड कार्नर में देखने को मिल जायेंगे | किताब अंग्रेजी के साथ – साथ हिंदी में भी उपलब्ध है | हिंदी में इसका अनुवाद वंदना माथुर इन्होने किया है | इसके प्रकाशक है “मंजुल पब्लिशिंग हाउस” जो हमेशा से ही बेस्ट किताबे प्रकाशित करते आया है | किताब की कीमत ( हिंदी – संस्करण ) २५० रुपये है | पेज २७४ है | किताब बहुत –बहुत अच्छी है | आप एक बार जरूर – जरूर पढ़े |

      किताब इमोशन से भरी हुई है | अगर आप कहेंगे की यार ! इतनी इमोशनल किताब पढके मैं इमोशनल हो न जाऊ ! तो आपको बता दे की बिना इमोशन मनुष्य , मनुष्य नहीं है | इस किताब की रूप रेखा तयार करने वालो के बारे में आप सबसे पहले रोंडा बर्न द्वारा लिखित सीक्रेट बुक में पढ़ पायेंगे | तो आईये जानते है इस किताब का सारांश |

सारांश –

इस किताब की सारी कहानिया सच्ची है | यह किताब दुनिया की सारी महिलाओ को समर्पित है | किताब की सारी कहानिया दस शीर्षकों के अंतर्गत दी गयी है जिसमे प्रेम ,सोच और आत्मसम्मान , बाधाओ को पार करना ,विवाह ,मातृत्व पर खास लम्हे , अपने सपने को जियो , बढती उम्र पर , अव्वल दर्जे की बुद्धिमत्ता और पीढ़ी दर पीढ़ी शामिल है | किताब के आखिर में इस किताब के रचयिताओं का परिचय दिया गया है की वे कौन है ?

ज्यादा से ज्यादा शीर्षकों के अंतर्गत उसी विषय से जुडी सात से आठ कहानियाँ दी गयी है जो इन्होने दुनिया के कोने – कोने से जमा की है | किताब महिलाओं को समर्पित है इसका मतलब यह नहीं की इसे सिर्फ महिलाये ही पढ़ सकती है | हमारा आग्रह है की जो पति है , बेटे है , बेटी है वह भी इस किताब को जरूर पढ़े | हो सकता है की आप भी अपने जीवन में कोई नया सिलसिला शुरू करे या फिर बार – बार होनेवाली गलतियों को करना बंद कर दे जिससे आप के करीबी आप को बदला हुआ महसूस करे और फिर से आप को प्यार करने लगे |

वैसे तो इस किताब की सारी – सारी कहानियां बहुत अच्छी है पर कुछ कहानियों के थोड़े बहुत अंश हम आप को बताना चाहते है | जैसा की एक लड़की चाहती है की उसकी माँ उसकी शादी में उपस्थित रहे चूँकि वह स्वर्ग सिधार गयी | तो यह पॉसिबल नहीं लेकिन उस लडकी का उसके माँ के प्रति प्रेम यह भी करवा देता है | उसकी माँ उसकी शादी में एक प्रकाशपुंज के रूप में उपस्थित रहती है |

दूसरी एक और कहानी में एक लेडी अपने मीटिंग के लिए तेजी से तैयार हो रही है क्योंकि वह पहले ही लेट हो चुकी है फिर भी हॉल में डांस करती उसकी दो बेटियों के साथ वह भी सबकुछ भूलकर डांस करती है तो उसकी छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन से कहती है ,“ दीदी ,मम्मी दुनिया की सबसे अच्छी मम्मी है न…”

यह सुनकर उस लेडी को अपनी सारी शैक्षणिक पदवीया बेनामी लगती है | वह यही वाक्य अपने कब्र पर भी देखना चाहती है |

और एक कहानी में कैंसर से मरणासन्न बीवी अपने पति से बस यही चाहती है की उसका पति उसे कहे की वह उसे बहुत प्यार करता है | पत्नियों को यह सब कुछ अच्छा लगता है | उनको प्यार से दिया गया छोटे से छोटा तोहफा भी अपने दिल के करीब लगता है |

इतना सबकुछ लिखने के बावजूद , मन की गहेराइयो से ऐसा लग रहा है जैसा की अभी भी बहुत कुछ छुट रहा है | इसके सारे पहलुओ को हम आपके सामने लेकर नहीं आ –पाए है | अगर आपको लगता है की जितनी इस किताब की महत्ता है वह सही से हम आप को बता नही पाए तो हमें माफ़ कर दीजियेगा क्योंकि यह किताब और इसकी कहानिया बहुत से लोगो के इमोशन से जुडी है | महिलाओ की भावना से भरी , ह्रदय को छूती इस किताब को आप जरुर पढ़े –

धन्यवाद !

Wish you happy reading………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *