EKA CELEBRITY… BOOK REVIEW HINDI

saranshbookblog celebritydoctor comedybook

एका सेलिब्रिटी डेंटिस्ट ची बत्तिशी

डॉ. सन्देश मयेकर द्वारा लिखित

रिव्यु और सारांश

     डॉ. संजय मयेकर लेखक नहीं बल्कि एक सेलेब्रिटी डेंटिस्ट है | इसलिए जब उनके करीबी लोगो ने उन्हें किताब लिखने के लिए कहाँ तो वह असमंजस में पड गए लेकिन फीर उन्होंने यह कार्य कर ही दिया | इसमें उन्होंने अपने डोक्टरी के अनुभवों को साझा किया है की कैसे उन्होंने पेशेंट की परेशानी को अपना समझ कर सुलझाया | इससे पेशेंट के साथ उनके रिश्ते अच्छे हुए | अपने अनुभवों से वह एक अच्छे डॉक्टर बने है | इस कारण उनके पेशेंट उनपर आंखे बंद कर भरोसा कर सकते है | उन्होंने बहुत सारी सेलिब्रिटी को अच्छी स्माइल दी है | वैसे ही उन्होंने किताब भी इस ढंग से लिखी है की पढ़ते वक्त आप के भी चेहरे पर हंसी आ जाएगी | इस किताब के –

लेखक – डॉ. सन्देश मयेकर

मराठी अनुवाद – डॉ. अरुण मांडे

प्रकाशक – रोहन प्रकाशन

उपलब्ध – अमेज़न , किनडल ( मराठी , अंग्रेजी में )

इस किताब में मनोरंजक किस्से है , उनके कैरियर के अनुभव है , सुन्दर व् स्वस्थ दातो के लिए टिप्स है | डॉ. मयेकर , भारत में अस्थेटिक डेंटिस्ट्री के प्रणेते है | यह चिकित्सा उन्होंने ही भारत में सर्वप्रथम शुरू की | लेखक अपने क्षेत्र में बहुत ही निपुण है | किताब के शुरुवात में ही आप उनके बारे में पढ़ पाओगे | इससे आप को पता चलेगा की उनका व्यक्तित्व कितना बड़ा है फिर भी वह कितने हम्बल है | उन्होंने यह सब कुछ अपनी मेहनत से हासिल किया है | किताब की शुरुवात और अंत में बड़े – बड़े सेलिब्रिटी के , उनके बारे में विचार लिखे है | एक दिन लता मंगेशकर उनके क्लिनिक में ट्रीटमेंट लेने आये यह उनका सपना था इसके बारे में उन्होंने अपनी माँ से कहाँ भी था | उनका यह सपना सच हुआ | इसलिए शायद इस किताब की प्रस्तावना लता मंगेशकर जी, द्वारा लिखी गई है और यह किताब उनकी माँ को समर्पित है |

किताब के पाठो के नाम ही इतने अच्छे है की चेहरे पर अनायास ही हंसी आ जाएगी और आप को किताब पढने की इच्छा होगी | किताब सचमुच बहुत अच्छी है जो आप को आप के दांतों का खयाल रखना सिखाएगी | दांतों की कोई परेशानी है जैसे दांत गिर गया है , दांतों को ब्रेसेस लगवाने है ,अक्कल दाढ़ निकालनी है , प्रेगनेंसी में दांतों की ट्रीटमेंट लेनी है तो क्या करना चाहिए ?

साथ ही साथ आप के दांतों का आप के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ? ऐसी शारीरिक तकलीफ जिसे हमने कभी अपने सपने भी में दांतों के साथ जोड़ने का नहीं सोचा होगा | ऐसी कई बाते आप को यहाँ जानने को मिलेगी | कुल मिलाकर यह किताब आप के ज्ञान में वृद्धि करेगी | इसके साथ ही आप अपने दांतों को बुढ़ापे तक कैसे बचाए रखे | इसकी भी जानकारी देगी |

बहुत ही उम्दा किताब !

धन्यवाद !

Check out our other blog post FATHER TERESA

Check out our youtube channel 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *