बेस्ट केप्ट सिक्रेट
क्लिफ्टन क्रोनिकल्स ( भाग 3 )
इस खंड की कहानी 50 से 60 के दशक मे घटती है | इसलिए आप को यहाँ मोबाईल फोन ,कोई सोशल मीडिया पढ़ने को नहीं मिलेगा | उस दशक के लोगों को न्यूज पेपर की खबरों और टेलीग्राम पर ही निर्भर रहना पड़ता था | किताब पढ़ते समय कुछ वक्त के लिए आप उस समय को जी पाओगे | इस बेहतरीन किताब के लेखक है – जेफ्री आर्चर
मराठी अनुवाद – लीना सोहोनी
प्रकाशक है – मेहता पब्लिशिंग हाउस
पृष्ठ संख्या – 638
उपलब्ध – अमेजन , किन्डल
लेखक, कहानी इतनी बेहतरीन तरीके से लिखते है की आप उनकी किताब पढ़ते समय रखने की सोच ही नहीं सकते | वह कथानक को इतनी अच्छी तरह से हैन्डल करते है की कहानी मे सस्पेंस हमेशा बना ही रहता है और इसी बात की तारीफ बहुत से दिग्गज लोगों ने किताब के शुरुवात मे की है | बहेरहाल , आइए जानते है इस किताब का सारांश ……
सारांश –
इस खंड मे हॅरी का बेटा सेबेस्टियन बडा हो चुका है | वह स्कूल पास आउट हो चुका है | अभी ऑक्सफोर्ड मे ऍडमिशन के लिए ट्राइ कर रहा है | एमा एम. बी. ए . पास कर चुकी है | वह बॅरिंगटन शिपिंग कंपनी की चेयरमेन बन चुकी है | वह पब्लिक लिमिटेड कंपनी की चेयरमेन बनने वाली पहली महिला है | बहुत जद्दोजहद के बाद वह चेयरमेन बनी है | हॅरी अपनी जासूसी किताबों की वजह से प्रसिद्ध लेखक बन चुका है |
इसके लिए उसे देश – विदेश के दौरे करने पड़ते है | एमा का भाई गाइल्स एक प्रसिद्ध राजनेता बन चुका है | जब वह सैन्य मे था तब उसके घर के काम करने वाले लड़के ने , जो उस वक्त गाइल्स का सैन्य साथी था | उसने गाइल्स के प्राणों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी | यह प्रसंग बहुत ही भावुक है | आप पढ़िएगा जरूर | तभी गाइल्स ने सोच लिया की वह इन गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम करेगा |
इसलिए उसने लेबर पक्ष जॉइन किया जब की उसके सारे दोस्त बंधु – बांधव , रिश्तेदार कम्युनिस्ट पार्टी के हितैषी है चूँकि वह उच्चवर्गीय है | गाइल्स उसकी पहली पत्नी से तलाक लेकर ग्वेनेथ से शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रहा है | गाइल्स और एमा की छोटी बहन ग्रेस ऑक्सफोर्ड मे प्रोफेसर है | एमा के पिता हयुगो बॅरिंगटन की अवैध संतान जिसका नाम जेसिका है , हॅरी और एमा उसे अपनी बेटी के तौर पर अपना लेते है | जेसिका एक क्यूट बच्ची है | वह एक उत्कृष्ठ चित्रकार है | वह सेब के आगे – पीछे मंडराते रहती है | घर मे सब को इस चंचल गुड़िया की आदत हो चुकी है | सब उस पर अपनी जान छिड़कते है | 21 साल की होने पर उसे उसका जीवनसाथी मिल जाता है |
उसके भावी ससुर उसे बेहद पसंद करते है | जब मार्टीनेझ की बदले की आग मे जेसिका का बलि चला जाता है तब क्लिफ्टन परिवार के साथ -साथ , जेसिका का भावी ससुर भी दुख के सदमे से गुजरता है | बाद मे वह क्लिफ्टन परिवार और पुलिस का भी साथ देता है |
अब देखते है मार्टीनेझ इनके जीवन मे कैसे आता है ? मार्टीनेझ , ब्रुनो का पिता है और ब्रुनो , सेबेस्टीयन का स्कूल फ्रेंड है | सेबेस्टीयन का उसके घर आना – जाना है | यहाँ एक बात बताना चाहेंगे की , हमेशा बच्चों ने अपने माता – पिता को बताना चाहिए की , वह कहाँ जा रहे है , किससे मिल रहे है ? साथ मे माता – पिता की भी जिम्मेदारी बनती है की वह अपने बच्चों के सर्कल के बारे मे जाने |
यही अगर एमा और हॅरी , सेबेस्टीयन के बारे मे जानते या फिर सेब अपने माता – पिता को बताकर जाता तो मार्टीनेझ उनकी जिंदगी मे नहीं आता और सेब की बहन जेसिका जिंदा होती | सारे क्लिफ्टन परिवार पर मौत का साया नहीं मंडराता |
मार्टीनेझ मूलतः ही गुनहगार प्रवृत्ति का आदमी है | इसी के चलते वह सेब का उसके अनजाने मे एक गुनाह मे उपयोग करता है | उसका यह दांव क्लिफ्टन परिवार और पुलिस मिल के धूल मे मिला देते है | इससे वह बौखला जाता है | वह सेब को मारना चाहता है | इसी के चलते उसके खुद के बेटे ब्रुनो की मौत हो जाती है जो की एक अच्छा बच्चा रहता है | इसी के साथ शुरू होता है मार्टीनेझ का षड्यन्त्र , क्लिफ्टन परिवार के खिलाफ …………………….साथ मे है फिशर और गाइल्स की पहली पत्नी भी .. |
अब पढ़कर आप जानिए की इसमे कौन जीतता है ? ऐसा मत सोचिए की क्लिफ्टन परिवार ही जीतेगा | यही तो खासियत है लेखक की , वाचकों को किताब से जोड़े रखने की | क्या क्लिफ्टन परिवार खुद को इस खूंखार गुनहगार से बचा पाएगा ? किस तरह वह इसका सामना करेगा ? सारे सवालों के जवाब जानने के लिए किताब जरूर पढे | अगर इनकी किताबों पर बॉलीवुड मे फिल्म बनी तो लोगों को जरूर पसंद आएगी |
आप को हमारे द्वारा लिखा यह रिव्यू और सारांश कैसा लगा ? यह आप हमे कमेन्ट मे जरूर बताए | अगर आप ने यह किताब पढ़ी है तो , आप के इस किताब के बारे मे क्या विचार है ? इसका अंग्रेजी वर्जन अच्छा है की मराठी ? और कौन से लेखकों की किताबे आप को अच्छी लगती है ? आप को सारांश बुक ब्लॉग पर और कौन सी क्लासिक बुक का रिव्यू चाहिए ? इसके बारे मे भी आप हमे जरुर बताए | इंडिया अभी अंग्रेजी बोलने वालों मे दूसरे नंबर पर है | कही ऐसा न हो की हमारी आने वाली पीढ़िया सिर्फ अंग्रेजी और उससे जुड़े चीजों को ही याद रखे | सारांश बुक ब्लॉग के माध्यम से हम हिन्दी और उससे जुड़े साहित्य को जीवित रखना चाहते है | आइए हमारे साथ जुड़िये ताकि हम ऐसी ही अच्छी किताबों के माध्यम से आप तक ज्ञान को पहुंचते रहे | किताबे ही है जो हमारे विचारों को परिपक्व बनाती है जिससे हम अपनी निजी और व्यावहारिक जिंदगी मे कामयाब हो सकते है |
हमसे जुडने के लिए सारांश बुक ब्लॉग को सबस्क्राइब कीजिए | हमारे फेस्बूक पेज को लाइक कर सकते है | इंस्टाग्राम पे फॉलो कर सकते है | सारांश बुक ब्लॉग के हर एक ब्लॉग पर उपलब्ध अमेजन की लिंक से शॉपिंग कर सकते है |
धन्यवाद !
Wish you happy reading…………….|