UDAAN BY RUSKIN BOND BOOK REVIEW AND SUMMARY IN HINDI(उड़ान)

रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित

रिव्यू –

     यह अंग्रेजी किताब “द फ्लाइट ऑफ पिजन” का हिन्दी अनुवाद है | जिसके लेखक है – रस्किन बॉन्ड

प्रकाशक है – राजपाल एण्ड संस ( प्रथम संस्करण – 2014)

हिन्दी अनुवाद – प्रोमिला गुप्ता

पृष्ठ संख्या – 112

उपलब्ध – अमेजन , किन्डल

      रस्किन साहित्य अकादमी पुरस्कृत लेखक है | इनके बारे मे जानकारी हमारे ब्लॉग पर उपलब्ध किताबे , “अडवेनचर्स ऑफ रस्टी” और “मुठ्ठी भर यादे ” इनके रिव्यू मे दी है | रस्किन के पिताजी , उनको एक लड़की की कहानी सुनाया करते जो 1857 स्वतंत्र संग्राम के दौरान घटी थी | यह कहानी एक ब्रिटिश लड़की रूथ लेबेडूर के बारे मे है जो 1857 के विद्रोह के समय जो कत्लेआम हुआ था तब और बाद के यातनापूर्ण समय मे जीवित बच गई थी |

        इस कहानी पर फिल्मकार श्याम बेनेगल इन्होंने 1979 मे पिक्चर भी बनायी है जो अभी यू – ट्यूब पर उपलब्ध है | आप उसे भी देख सकते है | 1857 के अभिलेखों तथा विवरण मे इस घटना का जिक्र बार – बार आता है | अपनी सुरक्षा करने मे असमर्थ लोगों की सहायता करने के लिए कुछ गिने – चुने लोग हमेशा तैयार रहते है | ऐसे ही कुछ लोग रूथ लेबेडूर की मदद करते है | तीस साल पहले यह कहानी उपन्यास के रूप मे प्रकाशित हुई थी | आईए अब देखते है इसका सारांश ……

सारांश –

    रूथ लेबेडूर एक नवयुवती है | 1857 के दौरान बहुत कत्लेआम हुआ जिसमे रूथ के पिता , उसके आस -पड़ोस के लोग और उसके बहुत से रिश्तेदारों का निधन हुआ | उसका घर भी जला दिया गया | अब उसकी और उसके माता के सुरक्षा लाला रामजीमल ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा दावपर लगाकर की | रूथ और उसकी माँ को जावेद खान जबरदस्ती , लाला रामजीमल के घर से लेकर जाता है | जावेद खान अपनी पहली पत्नी के होते हुए भी इस लड़की से शादी करना चाहता है | इसके लिए वह रूथ के माँ को मनाने के प्रयत्न शुरू कर देता है | वह चाहता तो जबरदस्ती रूथ के साथ शादी कर सकता था क्योंकि वह दोनों उसके ही घर मे थी |

        ऐसा करके उसने उसके अंदर बसे अच्छाईयों का सबूत दिया है | इसके कुछ दिनों बाद विद्रोह रुक जाता है | अब आप किताब पढ़कर जानिए की क्या जावेद , रूथ के साथ शादी करने मे सफल हो जाता है ? या फिर रूथ उसके कब्जे से छूट जाती है ? विद्रोह थमने के साथ ही सत्ता एक बार फिर से अंग्रेजों के हाथ मे आ जाती है | तो फिर जावेद खान और उसके जैसे लोगों का क्या होता है ? यह एक अनोखी प्रेमकहानी है | इसे जरूर पढिए या फिर इसपर बनी मूवी देख लीजिए |

धन्यवाद !

Wish you happy reading……..

Check out our other blogs

Check out our youtube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *