मायावान – एक रहस्यमय जंगल
सारांश –
इस किताब का भी रिव्यू पिछले किताब जैसा ही है | इसलिए डायरेक्ट इसका सारांश ही दे रहे है | यह इस सीरीज का तीसरा भाग है | पोसाईडन के द्वारा निर्मित इस अराका द्वीप पर माया की बेटी मैग्ना के द्वारा निर्मित एक मायावन है जिसमे हर जगह माया का जाल बिछा है | साधारण मनुष्य के लिए इसे पार करना मुश्किल हि नहीं बल्कि नामुमकिन है | इस मायावन की निर्मात्री मैग्ना की माँ माया यह रावण की पत्नी मंदोदरी के पिता मयासूर की मानसपुत्री है | यह मयासुर मायावी निर्माण करने के लिए मशहूर है | इन्होंने ही पांडवों का माया महल बनाया था जिसमे दुर्योधन जमीन समझकर पानी मे गिर गया था और यही से महाभारत के युद्ध का बीजारोपन हुआ | खैर , अब माया की जानकारी लेते है | माया एक श्रापित अप्सरा थी | अब उसे श्राप क्यों मिला इसकी कहानी आप इस किताब मे पढिए |
इस माया की शादी नीलाभ नाम के एक अद्भुत व्यक्ती के साथ होती है | इस नीलाभ का जन्म समुद्रमंथन से निकले हुए हलाहल विष की एक बूँद जो धरती पर गिरी थी | उससे हुआ है | त्रिदेवों की आज्ञा से नीलाभ एक वेदालय की स्थापना करता है जहां देवशक्ति धारण करने की योग्यता रखने वाले बच्चे पढ़ाई करेंगे , पृथ्वी और पृथ्वी से जुड़े सारे लोको की रक्षा करेंगे | इन दिव्यशाक्तियों को छुपाने के लिए माया , 15 लोको का निर्माण करती है | जियूष के पुत्र मेरोन और हेडिस की पुत्री सोफिया इनका बेटा कैस्पर , माया का बेटा बनकर रहता है | माया ही उसका पालनपोषण करती है पर क्यों ? कैस्पर की शादी मैग्ना से होती है | मैग्ना भी माया के पास रहकर ही बड़ी होती है जब की उसकी माँ पोसाइडन की पत्नी क्लीटो है | इसकी भी एक अलग कहानी है जो मेडुसा से जुड़ी है |
इधर सुयश अपने बाकी साथियों के साथ मायावन मे प्रवेश करता है | इस मायावन की चुनौतियों का सामना करते – करते उसके 3-4 साथी इस मायावन की भेट चढ़ जाते है | इससे सुयश और बाकी के लोग बहुत हताश होते है फिर भी वह अपनी यात्रा जारी रखते है | इस मायावन की चुनौतियों का वर्णन लेखक ने बहुत अच्छे से किया है | इसे भी जरूर पढिए | महाबली हनुका माया और नीलाभ का पुत्र है | लुफासा अराका द्वीप के एक राज्य का राजकुमार है | उसके पास किसी भी जानवर और पंछी मे तब्दील होने की मायावी शक्तीया है | इसी मायावान मे जेनिथ को नक्षत्रा के बारे मे पता चलता है | कौन है यह नक्षत्रा ? व्योम भारतीय मूल का एक नौजवान है जो अमेरिका का सीक्रेट एजेंट है | खतरों से खेलना उसे अच्छा लगता है | ऐसा यह व्योम बरमूडा ट्राइऐंगल मे फंसे “सन राइज़ींग ” को ढूंढ निकालने की जिम्मेदारी लेता है | व्योम की इस यात्रा मे उसे बहुत सारी चमत्कारी शक्तिया हसिल होती है | वह तो एक साधारण मनुष्य है फिर भी यह कैसे संभव होता है ? इन सारे सवालों के जवाब आप को किताब पढ़कर मिल जाएंगे | इस किताब की कहानी मे और भी बहुत सारे पात्रो का समावेश होता है | जादू और रहस्यों से भरी इस किताब को जरूर पढिए | अगर आप को किताबे अच्छी लगती है तो आप लेखक के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो कर सकते है | प्रस्तुत किताबे अभी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है |
धन्यवाद !