ATLANTIS BOOK REVIEW SUMMARY IN HINDI

अटलांटिस

शिवेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा लिखित

रिव्यू –

यह रिंग ऑफ अटलांटिस सीरीज की दूसरी किताब है जिसका नाम है – अटलांटिस का इतिहास | यह 2021 मे ऑनलाइन पब्लिश किताब है | अमेजन के किन्डल पर उपलब्ध है | शिवेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा लिखित इस सीरीज की सारी किताबों का रिव्यू एक जैसा ही है | बस ,फर्क सिर्फ उनमे दिए गए अध्यायो का ही है | किताब की शुरुवात मे , पिछली किताब याने की “सन राइज़ींग , एक रहस्यमय जहाज” इस किताब का सारांश दिया है | फिर आगे की कहानी शुरू होती है जिसमे आगे दिए गए अध्याय शामिल है – अटलांटिस का इतिहास ,चमत्कारी पेड़ , सुनहरी ढाल , मगरमच्छ मानव , रहस्यमय बाज ऐसी बहुत सारी रहस्यमय चीजे है | इस किताब मे पिछली किताब के सारे सवालों के जवाब दिए गए है | इसके साथ ही इसमे और नए पात्र शामिल हो जाते है | इनमे से कुछ ग्रीक माइथोलॉजी से है तो कुछ हिन्दू पौराणिक कथाओ से है | आईये , इसी के साथ देखते है इस किताब का सारांश ………..

सारांश –

    सन राइज़ींग जहाज पानी मे डूब जाता है | अब बचे बाकी सारे लोग एक त्रिकोण आकार के घूमनेवाले आइलँड पर जाने का फैसला करते है | इस आइलँड के बारे मे यह कहानी विख्यात है की इसे पोसाइडन ने अपनी पत्नी क्लीटो के लिए बनवाया था | यह आइलँड पानी पर तैरता है | इसके शुरुवात मे मायावान है | मायावान के दोनों साइड मे दो पुराने राज्य है | मायावान के एकदम ऊपर तिलिस्म है जिसमे क्लीटो कैद है | इस मायावान को , रावण के ससुर मयासूर की बेटी माया ने निर्माण किया है | इसी माया का प्रसिद्ध “माया सभ्यता” के साथ काल्पनिक सबंध बताया गया है |

      अब इस मायावान के जंगल मे सुयश , शैफाली , क्रिस्टी , जेनिथ ई. का प्रवेश हो जाता है | इसी के साथ – साथ शुरू होता है नई – नई मुसीबतों का सामना जिसमे शामिल है – चमत्कारी पेड़ जिसकी खुद की अपनी समझ है | किसी को फल देना नहीं देना उसकी अपनी इच्छा पर डिपेंड है | दूसरा है – मगरमच्छ मानव |

          मायावान के जंगल के पानी की झील मे पैर पड़ते ही वह पानी बर्फ बन जाता है और एक मगर मच्छ मानव वहाँ से निकलकर फसनेवाले इंसान को मार देता है | सुनहरी ढाल को खुदाई के द्वारा ढुँढनेवाले दो लोग शलाका नाम के देवी को नींद मे से जगा देते है जो पिछले पाँच हजार वर्षों से शितनिद्रा मे लिन थी | शलाका के साथ – साथ उनके सात भाई भी नींद मे से जाग जाते है | अराका द्वीप पर रहने वाला युगाका जिसके पास वृक्षशक्ति है , उसका छोटा भाई वेगा , इन दोनों के पिता मकोटा इनकी बहन त्रिकाली इनका भी इस कहानी मे समावेश होता है | इसके साथ ही वाचकों को पिछली किताब मे पड़े सवालों का भी जवाब मिल जाता है |

        किताब की कहानी सचमुच बहुत ही रोचक है | यह बहुत सारे चरित्रों को लेकर बनाया हुआ सागा है | हर चरित्र अपने आप मे एक अनमोल मोती है | इन मोतियों से लेखक ने कहानी रूपी बहुत ही सुंदर माला पिरोई है | हर पात्र की अपनी एक अलग कहानी है फिर भी कही से भी कहानी बिखरी नहीं लगती की कही भी , मन मे जो आए लिख डाला , ऐसा कुछ भी नहीं लगता | लेखक की इन किताबों के लिए जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है | उन्होंने अपना टैलेंट सही जगह यूज किया है |

           अगर आप को ग्रीक गॉडस के बारे मे पता करना है तो यह किताब है , हिन्दू देवताओ के बारे मे जानना है तो यह किताब है , या फिर आप अपने बच्चों को कुछ हल्की – फुलकी जादुई कहानिया सुनाना चाहते है तो यह किताब है | कुल मिलाकर किताब सबके लिए कुछ न कुछ लिए हुए है | अगर आप को किताब अच्छी लगती है तो आप उनके फेसबुक अकाउंट पर बता सकते है | इस अप्रतिम किताब को एक बार तो भी जरूर पढ़ना चाहिए | This is the most recommended book from saranshbookblogs.com

धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *