DEVDARO KE SAYE ME BOOK REVIEW IN HINDI

saranshbookblog ruskinbondbookshindi devdarokesaayemehindi

देवदारों के साये में

रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित

रिव्यु और सारांश –

प्रस्तुत किताब की कहानी किसी न किसी अपराध से जुडी हुई है | यह सारी कहानियाँ मिस रिप्ली बिन से किसी न किसी तरह सम्बंधित है और उन्ही के द्वारा सुनाई गई है | यह किताब भी उन्ही को समर्पित है | वह होटल रॉयल की पर्मनंट निवासी थी क्योंकि यह होटल पहले उन्ही के पिताजी का हुआ करता था | उनके पिताजी ने होटल के पीछेवाले दो कमरे उन्ही के नाम किये थे | वह श्याम के समय मसूरी और उसके आस – पास के इलाको में घटित विचित्र घटनाये सुनाती थी | वह सत्तर साल की अविवाहित महिला थी |

रस्किन उनको प्यार से आंटी “मे” बुलाया करते | उन्होंने अपने आरंभिक दिन मसूरी में गुजारे | वही उनकी मुलाकात मिस रिप्ली – बीन से हुई थी | रस्किन उन्हें और उनकी पुदीने वाली शराब को बहुत याद करते है | इस किताब की कहानियो में होटल रॉयल भी एक अहम् भूमिका निभाता है क्योंकि मिस रिप्ली – बीन सारी कहानिया यही बैठकर सुनाती है और हर कहानियो के पात्र किसी न किसी तरह होटल रॉयल से ही जुड़े है |

प्रस्तुत किताब में कुल 8 नई बेहतरीन कहानिया दी है जिसमे शामिल है –

देवदारों के साये में , जन्मजात दुष्ट ,शराब में जहर , जुनूनी अपराध , डाक में संखिया , काला कुत्ता , एक बिस्तर में तीन , दरियागंज का हत्यारा |

प्रस्तुत किताब के –

लेखक है – रस्किन बॉन्ड

हिंदी अनुवादक – आशुतोष गर्ग

प्रकाशन – मंजुल पब्लिशिंग हाउस

उपलब्ध – अमेज़न , किनडल

आशुतोष गर्ग प्रसिद्ध लेखक होने के साथ – साथ , अनुवाद की दुनिया में भी खासे प्रचलित है |

उनके बारे में जानकारी प्रस्तुत किताब के पिछले पन्नो में दी है | वैसे उनकी जानकारी हमारे वेबसाइट पर उपलब्ध “अश्वत्थामा , एक शापित योद्धा” इस ब्लॉग में भी दी है | आप वहां जाकर भी चेक कर सकते है | इस किताब के लेखक , अनुवादक और प्रकाशन तीनो हमारे फेवरेट है | एक तो रस्किन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक है | इनके बारे में बच्चो को जरूर पता होना चाहिए | उन्होंने बच्चो के लिए बहुत लेखन किया है | बच्चो के L.O.I. इस सब्जेक्ट में इनके बारे में पूछा गया है | दुसरे , अनुवादक के बारे में तो हमने आप को पहले ही बता दिया है | तीसरा है प्रकाशन – जिनका प्रकाशन की दुनिया में अच्छा नाम है | जिनकी सारी किताबे अच्छी होती है | छपाई में कोई गलती नहीं होती | तो जब भी किसी किताब पर मंजुल पब्लिशिंग का नाम दिखे तो आप उस किताब को बेझिझक उठा सकते है |

चलिए तो इस किताब की कहानियो के बारे में थोडा जान लेते है |

होटल रॉयल में फूलो की वार्षिक प्रदर्शनी लगी है | बहुत से मेहमान आये है | मिस रिप्ली – बीन के दातो में दर्द है फिर भी वह प्रदर्शनी में जाना चाहती है क्योंकि इस होटल और प्रदर्शनी से उनका खास रिश्ता है | प्रदर्शनी तब अधूरी रह जाती है जब सबको पता चलता है की प्रदर्शनी में उपस्थित “श्रीमती बक्षी ” का खून हो जाता है | उसके दुसरे दिन मिस रिप्ली – बीन दात के डॉक्टर मिस्टर राइनहार्ट के पास इलाज के लिए जाती है तो डॉक्टर उन्हें जहर का इंजेक्शन देकर मार देना चाहता है क्योंकि वही श्रीमती बक्षी का कातिल है | लेकिन वह मिस रिप्ली – बिन को क्यों मारना चाहता है | इसके बाद ऐसी ही कहानिया मिस रिप्ली –बीन सबको सुनाती है जिसमे शामिल है – होटल रॉयल का नया मालिक ; नंदू , होटल का पियानोवादक लोबो और खुद रस्किन |

दूसरी कहानी है, जन्मजात दुष्ट – जो मिस रिप्ली – बीन के भाई के बारे में है जिसे किसी भी चीज को आग के हवाले कर देने का वहशी जूनून सवार रहता था |

शराब में जहर – कहानी के दंपत्ति भी होटल रॉयल में ही ठहरे रहते है |

जुनूनी अपराध – में पादरी का खून करने वाला लड़का भी होटल रॉयल में वेटर का काम करता है | एक बिस्तर में तीन और दरियागंज का हत्यारा के किरदार भी होटल रॉयल से ही जुड़े है | अब बाकी सारे कहानियो के बारे में हम ही आप को बताएँगे तो आप किताब में क्या पढेंगे ?

बहुत रोचक किताब है जरूर पढ़िए | रस्किन किताबों के माध्यम से एक अलग ही दुनिया मे आप को लेकर जाते है | वह मसूरी और देहरादून के पहाड़ियों की , वहाँ के वादियों की , नदियों की आप को किताबों के माध्यम से सिर करते है | दिन के वातावरण के गुदगुदी करने वाले किस्से बताते है तो रात के सन्नाटे मे आप के साथ क्या घटित हो सकता है ? यह आप को “अंधेरे मे एक चेहरा ” यह किताब पढ़के पता चलेगा | अगर आप विश्वास करते है तो .. | उनकी कितबे सचमुच बहुत अच्छी होती है | पढि एगा जरूर ! तब तक पढ़ते रहिए ! खुशहाल रहिए | मिलते है और एक नई किताब के साथ तब तक के लिए

धन्यवाद !

Wish you happy reading……….

Check out our other blog post NIGHT TRAIN AT DEOLI 

Check out our youtube channel 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *