देवशक्ति – अद्भुत दिव्यास्त्र
सारांश –
यह इस सीरीज की पाचवी पुस्तक है | इस किताब के
लेखक है – शिवेन्द्र सूर्यवंशी
प्रकाशक है – सूरज पॉकेट बुक्स
उपलब्ध – अमेजन ,किन्डल , फ्लिपकार्ट
इस भाग मे माया , वारुणी और कैस्पर को बुलाकर भविष्य मे होनेवाले महायुद्ध की तैयारी करने के लिए बताती है | इधर सुयश और उसकी टीम का तिलिस्म के द्वारों की चुनौतिया स्वीकार कर , उनको पराजित करना जारी है | मकोटा , अराका द्वीप का तांत्रिक है | वह लुफासा को अपने जाल मे फंसा लेता है | यह मकोटा दूसरे ग्रहों के लोगों के साथ मिलकर पृथ्वी को तबाह करने का सपना देख रहा है | इसी के चलते नीले ग्रह के कुछ खतरनाक एलीयन धरती पर प्रवेश कर चुके है और धरती के रक्षक जिन्होंने नीलाभ द्वारा निर्मित वेदालय मे शिक्षा ली थी , उनमे से बहुतों को नुकसान पहुँचा चुके है |
व्योम पंचशूल प्राप्त कर त्रिकाली से शादी कर के , त्रिकाली के माता – पिता को विदयुमना की कैद से छुड़ाने के लिए , चल देता है | पढ़कर जानिए की क्या वह विदयुमना को हरा पाता है या नहीं क्योंकि विदयुमना ने महादेव से त्रिसर्प मुखी दंड हासिल किया है जिसे कोई हरा नहीं सकता | वनस्पति विशेषज्ञ अल्बर्ट बूढ़े से जवान हो चुके है | उनके जवान होने के पीछे कौन सी कहानी है ? इसी के साथ ब्लैकुन , ओरस और नक्षत्रा का राज भी पाठकों को जानने को मिलेगा | माया , वारुणि को “देवयुद्ध” नामक किताब देती है | माया ग्रीक देवताओ से महायुद्ध को लेकर चर्चा करती है |
मकोटा की कैद से मुक्त हुए सारे लोग लुफासा और सनूरा के दोस्त बन जाते है और महायुद्ध मे वारुणि का साथ देने के लिए तैयार हो जाते है | समयचक्र की मदद से ओरस 25 साल आगे जाता है | वहाँ की परिस्थितियों से परेशान होकर वह उसका जवाब पाने के लिए ,उसके ग्रह के देवता नोवान से मदद माँगता है | जिसकी वजह से उसे जेनिथ , जेनिक्स और उसके पिता के बारे मे बहुत गहरे राज पता चलते है | शलाका भी , उसके और आर्यन के 10 साल बाद जन्मे पुत्र से इसी समयकाल मे मिलती है | पर कैसे ? इसी शलाका पुत्र सूर्यांश के द्वारा छूटी हुई समयचक्र की शक्ति , ओरस के पिता गिरोट को मिलती है | पर कैसे ?
यह गिरोट और ओरस तो दूसरे ग्रह के प्राणी है | उसे पृथ्वी पर मिलने वाली समय शक्ति कैसे मिली ? इसका जवाब आप को “काला मोती ” इस किताब मे पढ़ने को मिलेगा | बाकी सारे सवालों के जवाब इसी किताब मे मिलेंगे | लेखक से निवेदन है की वह अपना लिखना जारी रखे ताकि हमे और ऐसी ही अच्छी किताबे पढ़ने को मिले | एक वाचक के तौर पर हमे आप की आनेवाली किताबों का इंतजार रहेगा | आप को नई किताबों के लिए बहुत – बहुत शुभकांनाए ! पाठक लोग यह किताब जरूर पढे | ताकि आप से अच्छी किताबे पढ़ना छूट ना जाए |
धन्यवाद !!!
Wish you happy reading……..