2 STATES BOOK REVIEW SUMMARY IN HINDI

2 स्टेट्स

चेतन भगत द्वारा लिखित

रिव्यू –

स्टेट्स भारत के अलग – अलग राज्य Read more …. जो अपने खान – पान , संस्कृती और भाषा का वजह से जाने जाते है | सब को अपने- अपने स्टेटस् की संस्कृती पर गर्व होता है | यही स्टेटस् के लोग अपने इन्ही विशेषताओ के कारण एक नहीं हो पाते | अगर किसी स्टेटस् के दो लोग एक दुसरे को पसंद करने लगे तो यही सारी चीजे उफान मारती है और इन दो प्यार करने वाले लोगों के प्यार मे रोडा बन जाती है |

ऐसे ही दो अलग – अलग स्टेटस् के लोगों के प्यार की यह कहानी है | पर लोग शायद यह भूल जाते है की यही सारे स्टेटस् मिलकर हमारा भारत देश बनाते है जिसके कारण हमारा अस्तित्व है | हम जब भारत देश की धरती लांघकर दूसरे देश जाते है तो वहाँ हम सिर्फ भारतीय होते है न की किसी स्टेटस् के नागरिक… लेखक की लेखनशैली इतनी जबरदस्त है की ,आप को ऐसे लगेगा जैसे किताब कभी खत्म न हो | कहानी उनकी लेखण शैली के आगे दुय्यम दर्जा रखती है | वैसे लगता है की इस किताब की कहानी उनकी पर्सनल लाइफ से इन्सपायर है जब आप उनकी जीवनी पढ़ेंगे तो आप को समानता दिख जाएगी |

चेतन भगत द्वारा लिखित कहानियों मे एक न एक आय. आय. टियन जरूर होता है क्योंकि वह खुद भी एक आय . आय . टियन है | वह हमेशा ही अपनी इस बात को फोकस मे रखते है | हो भी क्यों न …. क्योंकि एक आय. आय . टियन होना बड़े गर्व की बात है | चेतन भगत एक बेस्ट सेलिंग लेखक है | उनकी लिखी बहुत सी किताबों पर बॉलीवुड मे फिल्म्स बन चुकी है | प्रस्तुत किताब पर भी मूवी बन चुकी है | हमने यह मूवी नहीं देखी है इसलिए किताब और पिक्चर मे क्या फर्क है , हमे नहीं पता | चलिए अब थोड़ा सा किताब के लेखक याने की चेतन भगत के बारे मे जान लेते है |

चेतन भगत आठ बेस्ट सेलिंग नोवेल्स के लेखक है जिसकी १ लाख २० हजार से ज्यादा प्रतिया बिक चुकी है और दुनियाभर में २० से ज्यादा भाषाओं में भाषांतरित हुई है | न्यूयॉर्क टाइम्स ने उनके बारे में कहा है की वह भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा सेलिंग करनेवाले लेखक है | उनकी बहुत सी कहानियो पर फिल्म्स भी बन चुकी है | वह फिल्मफेयर अवार्ड विनिंग स्क्रीनप्ले लेखक भी है |

वह टाइम्स ऑफ़ इंडिया और दैनिक भास्कर में कॉलम लिखते है जो भारत देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबारों में से है इसके साथ ही वह एक मोटीवेशनल स्पीकर भी है | उन्होंने IIT दिल्ली और IIM अहमदाबाद के कॉलेज से पढाई की है | उन्होंने अपने 10 साल का इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का जॉब छोडके फुल टाइम राइटिंग का जॉब अपनाया है | इनकी और भी किताबे जैसे की “The girl in room no. 105 , Revolution 2020 , One arranged murder” इन किताबों का रिव्यू और सारांश भी हमारी वेबसाईट पर उपलब्ध है | उन्हे भी आप एक बार जरूर पढे | इस बेहतरीन किताब के –

लेखक है – चेतन भगत

प्रकाशक है – रूपा पब्लिकेशन

पृष्ठ संख्या – 269

उपलब्ध – अमेजन , किन्डल

भाषा – अंग्रेजी , हिन्दी

इसी के साथ आइए जानते है इस किताब का सारांश –

सारांश –

क्रीश जो की इस कहानी का नायक है एक मनोचिकित्सक (दिमाग का डॉक्टर ) के केबिन मे है | क्रीश को जबरदस्ती यहाँ भेजा गया है | उसको को लगता है की वह शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह ठीक है जब की उसके ऑफिस के लोगों को ऐसा नहीं लगता | डॉक्टर से न नुकूर करते – करते आखिर क्रीश उनके सामने खुल ही जाता है | वह अपनी कहानी तब से शुरू करता है जब वह IIM मे था | उसे वहाँ मेस मे एक लड़की दिखती है जो बहुत खूबसूरत है और सांबर जैसी डिश को लेकर वाद विवाद कर रही है |

क्रीश को वह ज्यादा फेमिनन लगती है क्योंकि IIM या ऐसे ही किसी बड़े संस्थान मे पढ़ने वाली लड़कियां सिर्फ अपने पढ़ाई और टैलेंट पर ज्यादा ध्यान देती है | वैक्स , थ्रेडींग , फेशियल जैसी पार्लर वाली चीजे उनके लिए दुय्यम दर्जा रखती है | इतनी कठिन पढ़ाई के दौरान यह सब मेनटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है | अपनी पढ़ाई के साथ – साथ इन सारी बातों से अपनी खूबसूरती को निखारने वाली इस खूबसूरत लड़की से क्रीश को प्यार हो जाता है | इस लड़की का नाम है “अनन्या ” | क्रीश , अनन्या की कुछ सबजेक्ट्स मे मदद करता है | इस दौरान अनन्या को भी क्रीश से प्यार हो जाता है | दोनों एक दूसरे का साथ निभाते हुए IIM से शिक्षा पूरी कर लेते है |

उनके कॉनवोकेशन के दिन , जब उन्हे अपनी मेहनत का फल अपनी डिग्री के रूप मे मिलने वाला है | वह इस दिन को और खास बनाने के लिए अपने माता – पिता को एक दुसरे से मिलवाना चाहते है ताकि वह उनको अपने भविष्य की प्लैनिंग बता सके क्योंकी यह दोनों चाहते है की , जब इनकी शादी हो तो इनके माता – पिता मुस्कुराते रहे | उनके आशीर्वाद के साथ इनकी नई जिंदगी शुरू हो | अपने खुशी मे अपने माता – पिता की भी खुशी को तलाश करना यह बहुत बड़ी बात है | नहीं तो , बहुत सारे युवा सोचते है की अब हम पढ़ लिख गए है , अच्छा – खासा कमाने लगे है और अपने निर्णय खुद लेने लगे है |

ऐसे मे वह अपना फैसला उन पर थोप देते है | एकबार भी नहीं पूछते की , उनकी शादी या आगे की जिंदगी को लेकर उनके माता – पिता के क्या सपने है ? हाँ , कभी – कभी माता – पिता भी अपनी ही घिसी पिटी टेप चलाते रहते है | उनको भी वक्त के साथ – साथ आगे बढ़ना चाहिए और यूथ को भी पश्चिमात्य लहेर मे बहने के बजाय अपने माता – पिता का विचार करना चाहिए | वैसे क्रीश और अनन्या अपनी मर्जी से शादी कर के अपना अलग घर बसा सकते थे लेकिन वह ऐसा बिल्कुल नहीं करते |

वह एक दूसरे के परिवार वालों को खुश करने के काम मे जुट जाते है जब की अनन्या और क्रीश के माता – पिता एक दुसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते | अनन्या दक्षिण भारतीय है और क्रीश पंजाबी है | दोनों की संस्कृती , बोलचाल , परंपरा ,रीतिरिवाजों मे जमीन आसमान का फर्क है | अब किताब पढ़कर आप को यह जानना होगा की क्या यह दोनों अपने माता – पिता को मनाने मे कामयाब हो पाते है या नहीं ?

क्या इन दोनों की शादी हो पाती है या नहीं ? क्यों क्रीश दिमाग के डॉक्टर के पास जाता है ? क्यों उसके दोस्तों को लगता है की वह शारीरिक और मानसिक तौर पर बीमार है ? उसकी यह स्थिति देखकर कौन है जो फ़रिश्ते जैसी उसकी मदद करता है ? ऐसे ढेर सारे सवालों के जवाब पाने के लिए आप को यह किताब पढनी होगी | सिर्फ फिल्म देखने से काम नहीं चलेगा | कभी – कभी फिल्म और किताब की कहानी अलग हो सकती है | चेतन भगत सचमुच एक बेहतरीन लेखक है जो आज के यूथ को रिप्रेज़ेन्ट करते है | आप को उनकी किताबे जरुर पढ़नी चाहिए |

धन्यवाद !

Wish you happy reading …….

Check out our other blog post ONE ARRANGED MURDER

Check out our youtube channel 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *