सिकंदर का रहस्य
क्रिस्टोफर सी. डॉयल द्वारा लिखित
रिव्यू –
आज की किताब का नाम है “सिकंदर का रहस्य ” | हमारे द्वारा पढ़ी गई यह लेखक की दुसरी किताब है | इसके पहले हमने उनकी “महाभारत का रहस्य” यह किताब पढ़ी थी | इसका रिव्यू और सारांश भी हमारी वेबसाईट पर उपलब्ध है | अगर आपने उनकी लिखी “महाभारत का रहस्य ” यह किताब पढ़ी है तो आप को प्रस्तुत किताब के पात्रो को पहेचानने मे कोई दिक्कत नहीं होगी | पात्रो के पृष्ठभूमि के बारे मे भी भलीभाती परिचित हो जाओगे क्योंकि प्रस्तुत किताब की कहानी बीच – बीच मे पहली किताब से जोड़ी गई है |
मौजूदा किताब जगज्जेता महान सिकंदर के बारे मे बताती है की उसने भारत आने के लिए कौनसा रास्ता चुना ? उस रास्ते पर उसे कौन – कौन से मुकाम पड़े ? क्या उसे भारत आने के लिए यह एक ही रास्ता मिला या फिर वह किसी और रास्ते से भी भारत आ सकता था ? अगर हाँ , तो उसने यही रास्ता क्यों चुना ? इसमे क्या रहस्य छुपा हुआ है ? ऐसा कौन सा रहस्य है जिसे सिकंदर ने अपने सैनिकों से भी छुपाया था और जिसे पाने के लिए वह भारत आया था ? किताब मे बताए अनुसार सिकंदर जिस रास्ते से भारत आया था उसका मॅप भी यहाँ दिया है | किताब की कहानी अभी भी अधूरी है | लेखक का कहना है की उनकी आगे आने वाली किताबों मे यह पूरी हो जाएगी |
किताब मे लेखक के बारे मे जानकारी दी है | वह भारत के चण्डीगढ़ मे रहते है | किताब की कहानी भूतकाल और वर्तमानकाल मे चलती है | कहानी थोड़े – थोड़े अंतरालबाद आप को अलग – अलग भावनाओ से रूबरू कराती है | कभी डरना , सहेमना , हंसी , खुशी , कॉमेडी तो कभी साहस …… तो कभी किताब के दृश्य आप को ऐसी जगह पहुँचा देते है जहां असलियत मे जाना असंभव हो | कहानी के पात्रो के साथ आप को ऐसी जगहों की खोज करने को मिलेगी जिसकी चाहत हमेशा पुरतत्ववादी रखते है साथ मे भारत के महान ग्रंथ “महाभारत” के कुछ श्लोको का असली अर्थ भी जानने को मिलेगा क्योंकि कहानी मे सिकंदर , नायक और खलनायक को जिन चीजों की तलाश है |
उनका असली मतितार्थ इन्ही श्लोकों से निकलता है | सबसे अच्छी बात यह है की पुरानो मे वर्णित कुछ वस्तुए और घटनाए जो अतिशयोक्ति बनी हुई है | उनको विज्ञान की कसौटी पर पूरी तरह साबित करने की कोशिश लेखक की रही है | प्रस्तुत किताब के लिए लेखक द्वारा बहुत रिसर्च की गई है यह उनकी लिखी किताब से पता चलता है | इसके लिए उन्होंने पुरानो का अभ्यास किया है | मानव शरीर की कोशिकाओ की संरचना के बारे मे भी पूरी जानकारी जुटाई है | यह उनके द्वारा रचित डॉक्टर पात्रों के बोलने से पता चलता है | किताब पढ़ने के बाद कुछ चीजों का नजरिया बदल जाता है | इस अप्रतिम किताब के लेखक है – क्रिस्टोफर सी. डॉयल
हिन्दी अनुवाद – धीरज कुमार
प्रकाशक – वेस्टलँड लिमिटेड
पृष्ठ संख्या – 331
उपलब्ध – अमेजन , किन्डल
सारांश –
किताब की कहानी ग्रीस देश की एक पुरतत्ववादी साइट से शुरू होती है | वहाँ की हेड एलिस नाम की एक अमेरिकन युवती होती है | वह अपना काम अच्छे से कर रही है | जब वह और उसका असिस्टंट काम खत्म कर के होटल वापस लौटते है तो परिस्थितियाँ अचानक से बदल जाती है | इतनी की उसे अपनी जान बचाने के लिए वह जगह जल्द से जल्द छोड़ देनी पड़ती है | उसे एक बहुत ही सुरक्षित जगह की तलाश है | वह भारत मे स्थित विजय के कीले को चुनती है | भारत आकर पाठको को यह पता चलता है की एलिस , विजय की एक्स – गर्लफ्रेंड है | पर विजय अपनी पिछली जिंदगी भूलाकर राधा के साथ आगे बढ़ चुका है | कहानी शुरू होने के कुछ ही अध्यायों के बाद राधा का अपहरण हो जाता है |
विजय , कॉलिन , राधा और इमरान यह सारे लोग टास्क फोर्स का हिस्सा है | अपने कामो के चलते राधा पत्रकार बनकर एक ऐसी जगह पूछताछ करने पहुँच जाती है जहां अवैध मानव परीक्षण चल रहे है जिसका संबंध सिकंदर की भारत यात्रा से है जिसे खोजने सिकंदर भारत आया था |वह सारे लोग बहुत खतरनाक है |वही लोग राधा का अपहरण करते है | इमरान पर हमला कर उसे भी घायल कर देते है |बाकी सारे लोग चाहकर भी राधा का पता नहीं लगा पाते |
राधा का ,जो लोग अपहरण करते है वह उस पर अपनी नई दवाइयों का प्रयोग करते है जिससे राधा को डॉक्टर की बातचित से पता चल जाता है की वह अभी ज्यादा दिन जींदा नहीं रहेगी | इमरान और विजय तक अपना संदेश पहुचाने के लिए राधा के पास एक योजना है लेकिन वह खतरे से खाली नहीं | फिर भी वह उसे आजमाने की सोचती है | क्या वह इसमे कामयाब हो पाएगी ? पढ़कर जरूर जानिए |
इधर राधा का गायब होना | इमरान और एलिस पर जान लेवा हमला होना |इन सबके तार उनको ऑर्डर से जुड़े हुए दिखाई देते है | “ऑर्डर” एक ऐसी संस्था है जो अदृश्य होकर दुनिया पर राज करती है जो बहुत ताकतवर है और जिनका जन्म दुनिया के जन्म के साथ ही हुआ है |इसी ऑर्डर की एक सदस्य सिकंदर की माँ ” ऑलम्पिया ” थी | उसके पास जो चीजे थी , वही चीजे इस जमाने के ऑर्डर के सदस्य हथियाना चाहते है ताकि वह भी उस रहस्य को पा सके जिस के कारण सिकंदर अमर होने का दावा कर रहा था | वह भी गुप्त तरी के से ताकि इसकी भनक किसी को भी न लगे |
इसके रहस्य को पाकर ऑर्डर पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है | ऑर्डर संस्था मे दिग्गज लोगों का समावेश है | इसीलिए यह संस्था बहुत ताकतवर है इन लोगों से लड़ना विजय की बस की बात नहीं |उसके पास राधा को बचाने का कोई तरीका नहीं |इसीलिए वह उन पहेलियों को सुलझाने की कोशिश करता है जो एलिस अपने साथ लेकर आई थी| उन चीजों से विजय के माता पिता भी जाने अनजाने जुड़े हुए थे | उनके दस्तावेजों के कारण ही विजय उन पहेलियों को सुलजाने मे कामियाब होता है |
से ऑर्डर के कुछ बंदे अपने साथ ले जाते है , जो प्रशिक्षित किलर है और अपने काम मे माहिर है विजय की एक गलती उसकी आखिरी हो सकती है फिर भी राधा के लिए वह यह रिस्क लेने को तयार है और इसी के साथ सिलसिला शुरू होता है हैरत अंगेज जगहों की यात्रा का.. | जिसे हमने सिर्फ फिल्मों मे देखा होगा या किताबों मे पढ़ा होगा |इस यात्रा मे उनको वह सारी चीजे मिलती है जो महाभारत के समुद्र मंथन मे बताई गई है| इसी के साथ उन रहस्यों से भी पर्दा उठता जाता है की सिकंदर भारत क्यू आया था और उसने वही रास्ता क्यू चुना था ?बहुत ही बढ़िया और अप्रतिम किताब…|
कहानी अभी खत्म नहीं हुई है इसीलिए लेखक की आना वाली किताबों का इंतज़ार करे धन्यवाद !
Wish you happy reading………