THE GIRL IN ROOM NO.105 REVIEW HINDI

saranshbookblog chetanbhagatbooks booksummaryinhindi

द गर्ल इन रूम न. 105
         चेतन भगत द्वारा लिखित

रिव्यू –
आज की तारीख में “चेतन भगत” को कौन नहीं जानता ? चेतन भगत 8 बेस सेलिंग नोवेल्स के लेखक है | जिसकी एक लाख 20 हजार से ज्यादा प्रतिया बिक चुकी है और दुनिया भर में 20 से ज्यादा भाषाओं में भाषांतरित हुई है |
“न्यूयॉर्क टाइम्स” ने उनके बारे में कहा है कि वह भारत के सबसे ज्यादा सेलिंग करनेवाले लेखक हैं | उनकी बहुत सी कहानियों पर फिल्म बन चुकी है | वह “फिल्म फेयर अवॉर्ड विनिंग स्क्रीनप्ले” लेखक भी है | वह “टाइम्स आफ इंडिया और दैनिक भास्कर” में कॉलम लिखते हैं जो भारत देश के सबसे ज्यादा पढ़े जानेवाले अखबारों में से है | इसके साथ ही वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है | उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के कॉलेज से पढ़ाई की है |
उन्होंने अपने 10 साल का इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का जॉब छोड़कर फुल टाइम राइटिंग का जॉब अपनाया है | उनके उपन्यासों के किरदार मुख्यतः युवा वर्ग होता हैं जो मॉडर्न जीवनशैली जीता हैं | सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करता हैं | जिस साल वह कहानी लिखते हैं | उस साल के कुछ-कुछ करंट अफेयर्स भी उनकी कहानियों में झलकते हैं | उनके मुख्य किरदार खुले विचारों के होते हैं |
लेखक अंतरंग दृश्य भी बड़े डिटेल के साथ लिखते हैं | आज का युवा वर्ग उनकी लिखी किताबें पढ़ना ज्यादा पसंद करता है | चेतन भगत के बारे में लिखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन वह सब बाकी ब्लॉग के लिए रखते हैं | इस बेहतरीन किताब के –
लेखक है – चेतन भगत
प्रकाशक है – वेस्टलँड बुक्स पब्लिकेशन
पृष्ठ संख्या है – 304
उपलब्ध है – अमेजॉन और किंडल पर

आईए , जानते हैं इस किताब का सारांश –
सारांश –
इस किताब का हीरो “केशव राजपुरोहित” उसकी हवाई यात्रा के दौरान अपनी कहानी लेखक को यानी के “चेतन भगत” इनको बता रहा है | वह भी एक आईआईटियन है और फिलहाल एक फैकल्टी में ट्यूशन टीचर के तौर पर काम कर रहा है जिसका मालिक चंदन है | केशव एक लड़की को प्यार करता है | उसका नाम है “ज़ारा लोन ” | वह कश्मीरी है और अभी फिलहाल अपने पिताजी “सफदरजंग” और सौतेली मां के साथ दिल्ली में रहती है |
वह पीएचडी कर रही है और हॉस्टल में रहती है | वह हॉस्टल में जिस रूम में रहती है | उस रूम का न. नंबर है – 105 | किताब की असल कहानी का केंद्र यही कमरा है | केशव बताता है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है पर फिर भी वह उसे याद करते रहता है | पढ़ते – पढ़ते यह लगता है कि यह कोई प्रेम कहानी होगी | आगे जाकर शायद कहानी में दोनों मिल जाए और हैप्पी एंडिंग हो !
पर सब की इस सोच के विपरीत “चेतन भगत” ने कहानी में बहुत ही अच्छा ट्विस्ट दिया है जैसे कि “ज़ारा लोन” का मर्डर हो जाना | मर्डर की रात केशव , ज़ारा के रूम में जाता है | इसकी वजह से पुलिस उसी को खूनी समझती है |
“केशव” के बहुत समझाने के बाद , पुलिस उसकी मदद खूनी को पकड़ने में लेती है | केशव और उसका दोस्त अचानक से ट्यूशन टीचर से डिटेक्टिव बन जाते हैं | वह दोनों केस की छानबीन करने लगते हैं | इसके लिए वह “जारा” का सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं | वैसे भी लेखक की कहानियों में सोशल मीडिया का बोलबाला होता है |
छानबीन मे उनको पता चलता है की “रघु” के अलावा भी “ज़ारा” किसी और के साथ रिलेशन में थी जिसका नाम है “कैप्टन फ़ैज़”| “ज़ारा” के खून के सस्पेक्ट उसके पिताजी , उसका सौतेला भाई और उसका दूसरा बॉयफ्रेंड “रघु” लिस्ट में शामिल है | तो इसमें से खूनी कौन हो सकता है ? मर्डर मिस्ट्री लिए हुए इस किताब को पढ़िएगा जरूर |
किताब की स्टोरी लाईन बहुत ही अच्छी है | उनकी किताबें आपको एक ही सीटिंग में बुक पढ़ने के लिए मजबूर कर देती है | वैसे तो इस किताब पर फिल्म बन चुकी है | आप उसका ट्रेलर यूट्यूब पर देख सकते हैं | आखिर में “केशव” और उसका दोस्त “सौरव” एक डिटेक्टिव एजेंसी खोल लेते हैं |
“सौरव” के बारे में बताते वक्त लेखक ने किताब को थोड़ा कॉमेडी टच दिया है | इसलिए कहानी पढ़ते वक्त बोरियत महेसुस नहीं होती या उदास विचार नहीं आते | अब केशव किस तरह से छानबीन करता है ? कैसे खूनी को पकड़ता है ? और खूनी है कौन ? यह तो आपको किताब पढ़ कर ही जानना होगा |
किताब की भाषा टीनएजर्स के लिए नहीं है | वैसे हमे यह किताब अच्छी लगी | किताब पढ़ने के बाद आपको भी अच्छी लगेगी | पढ़िएगा जरूर | तब तक पढ़ते रहिए | खुशहाल रहिए | मिलते है और एक नई किताब के साथ | तब तक के लिए ..
धन्यवाद !!

Read our another post REVOLUTION 2020

Check out 2 STATES on our youtube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *